फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशा देओल की 7वीं सालगिरह पर देखिए सगाई से लेकर हल्दी, शादी, बिदाई और रिसेप्शन की तस्वीरें

Sat, 29 Jun 2019 02:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Esha Deol and Bharat Takhtani wedding - फोटो : file photo
हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की तरह एशा देओल (Esha Deol) ने भी फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया। एशा देओल ने साल 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'ना तुम जानो ना हम', 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'चुरा लिया है तुमने' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि एशा फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। एशा और भरत की लव मैरिज हुई थी। आज यह दोनों शादी की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं। सगाई से लेकर हल्दी, शादी, बिदाई और रिसेप्शन तक की एशा और भरत की वेडिंग एलबम देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Esha Deol and BharatTakhtani - फोटो : file photo
एशा देओल और भरत तख्तानी की यह तस्वीर उनकी सगाई की है। इन दोनों ने हेमा मालिनी के मुंबई में स्थित जुहू बंगले में सगाई की थी। सगाई के बाद इन दोनों ने एक साथ बाहर आकर मीडिया को पोज भी दिए थे।
विज्ञापन

3 of 10
Esha Deol, Bharat Takhtani and Hema Malini - फोटो : file photo
इस तस्वीर में भरत और एशा के साथ हेमा मालिनी भी नजर आ रही हैं। एशा ने इस मौके पर गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। जबकि भरत ट्राउजर और व्हाइट शर्ट के साथ कोट पहने नजर आए। 

4 of 10
Esha Deol and Bharat Takhtani - फोटो : file photo
यह तस्वीर एशा देओल की हल्दी सेरेमनी की है। इस मौके पर एशा, हेमा मालिनी और अहाना ने नीता लुला के डिजाइनर कपड़े पहने थे। एशा ने पीला, नारंगी और हरे कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। जबकि भरत पीला कुर्ता और सफेद पायजामा पहने हुए थे। 
विज्ञापन

5 of 10
Hema Malini with daughters - फोटो : file photo
इस तस्वीर में हेमा मालिनी दोनों बेटियों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर भी एशा की हल्दी की है। इस तस्वीर में हेमा मालिनी ने सिंपल सी साड़ी पहनी हुई है जबकि अहाना ने गुलाबी और नांरगी कॉम्बिनेशन का सूट पहना हुआ है।
विज्ञापन

6 of 10
Esha Deol and Bharat Takhtani wedding - फोटो : file photo
यह तस्वीर शादी की है। एशा और भरत की शादी इस्कॉन मंदिर में हुई थी। दोनों की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में की गई थी। अपनी शादी में एशा ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी।
विज्ञापन

7 of 10
Esha Deol and Bharat Takhtani wedding - फोटो : file photo
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में एशा और भरत मंडप में बैठे हुए हैं। वहीं पीछे हेमा और धर्मेंद्र हाथ जोड़े खड़े हुए हैं। जबकि एशा और भरत को बॉबी देओल हाथ में कुछ देते हुए नजर आ रहे हैं।
 

8 of 10
Esha Deol - फोटो : file photo
एशा की यह तस्वीर शादी के बाद की है। इस तस्वीर में एशा मीडिया को पोज देती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

9 of 10
esha deol - फोटो : file photo
एशा देओल का यह बिदाई वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में एशा धर्मेंद्र के गले लगते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में धर्मेंद्र रोते हुए नजर आए। बिदाई में धर्मेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया कि संभालना भी मुश्किल हो गया था। 
 
विज्ञापन

10 of 10
Esha Deol and Bharat Takhtani - फोटो : file photo
शादी के बाद एशा और भरत ने शानदार रिस्पेशन भी रखा था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। इस खास मौके पर एशा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था जबिक भरत ने काले रंग काल कोट-पैंट पहने हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें