हेमा मालिनी का बॉलीवुड पर जितना दबदबा रहा उनकी बेटियां उस ऊंचाईं तक नहीं पहुंच पाईं। हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा का करियर ग्राफ देखें तो कुछ फिल्में ही हिट रहीं। साल 2012 में शादी कर एशा ने फिल्मों से दूरी सी बना ली। एशा की लव मैरिज भरत तख्तानी से हुई। 2 नवंबर को उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।