म्यूजियम का एक खास हिस्सा बच्चों के लिए बनाया गया है, जहां वह सिनेमा के महत्वपूर्ण पहलूओं जैसे एडिटिंग, डबिंग, साउंड इफेक्ट्स, 3 डी इफेक्ट्स, डिजिटल मेकअप और एनिमेशन की पेचीदियां खेल- खेल में समझ जाते हैं। संग्रहालय के प्रत्येक हिस्से में एक गाइ़ड भी मौजूद हैं जो हमें कदम- कदम पर चीजों से हर एक चीज से वाकिफ कराते हैं और उससे जुड़ी सभी जानकारियां देते हैं। संग्रहालय की यह सेवा टिकट के दाम में ही है। यह संग्रहालय का एक ऐसा हिस्सा है जो सभी तरह के रोचक बातों के बाद आपको थोड़ा मस्ती करने का मौका देता है।
पढ़ें: भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय: दूसरे एपिसोड में जानें सिनेमा की शुरुआत