उपकार
- फोटो : सोशल मीडिया
उपकार (1967)
हिंदी फिल्मों के शानदार अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मनोज कुमार को जब भारत कुमार का दर्जा मिलने लगा था, तो उसका कारण कुछ इस तरह की धरती से जुड़ी फिल्में ही थीं। फिल्म में भारत एक धरती से जुड़ा इंसान है जो खेती बाड़ी करता है और अपने भाई को शिक्षित करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। लेकिन बाद में वही पढ़ा लिखा भी लालची निकलता है और पैसा कमाने के लिए गलत रास्तों पर निकल पड़ता है। फिल्म में भारत का धरती प्रेम बहुत ऊंचा है। वह धरती को अपनी मां समझता है और उसी के गीत गाता है। यह फिल्म यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध है।