फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपर 30' के पोस्टर से लेकर 'बिग बॉस' तक, ये हैं मनोरंजन जगत की आज की बड़ी खबरें

Wed, 05 Sep 2018 09:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन
ऋतिक की 'सुपर 30' का पोस्टर रिलीज
टीचर्स डे के मौके पर ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' का पहला पोस्टर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी से प्रेरित है। फैंटम प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के तीन पोस्टर रिलीज किए गए। फिल्म के निर्देशक विकास बहल हैं। 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

पढ़ें: टीचर्स डे पर इस तरह गणित पढ़ाएंगे ऋतिक रोशन, 'सुपर 30' का पहला पोस्टर रिलीज
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
gabriella demetriades and arjun rampal
गर्लफ्रेंड संग स्पॉट हुए अर्जुन रामपाल
मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के बाद अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए। हाल में वह अपनी विदेशी मॉडल-फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड गेब्रिएला दिमित्रियादिस के साथ कुछ मौकों पर सार्वजनिक जगहों पर दिखे हैं। दोनों जब बांद्रा के एक कैफे से देर रात निकले तो उनकी तस्वीरें कैमरों में कैद हुईं। 

पढ़ें: पहली बार सामने आई अर्जुन रामपाल की विदेशी गर्लफ्रेंड, खुलेआम बाहर निकले साथ
विज्ञापन

3 of 5
Teacher's Day
टीचर्स डे पर बॉलीवुड भी नहीं रहा पीछे
आज टीचर्स डे है। इस दिन स्टूडेंट्स अपने टीचर्स को गिफ्ट्स देते हैं। बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं रहा है और कई फिल्मों में इसे बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। ऐसे में देखिए ये 11 फिल्में जो स्टूडेंट्स और टीचर्स के रिश्ते पर आधारित है।

पढ़ें: Teachers Day: स्कूल पर आधारित हैं ये 11 बॉलीवुड फिल्में, एक-एक फिल्म बयां करती है अंदर की हकीकत

4 of 5
salman khan bigg boss
'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट का खुलासा
पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। इसी महीने 16 तारीख से टीवी पर शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले गोवा में एक लॉन्चिंग पार्टी रखी गई। बता दें कि लगातार 9वीं बार सलमान खान इसे होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो के शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट को लेकर खुलासा हुआ है।

पढ़ें: बिग बॉस लॉन्च होने से हुआ सेलेब्रिटिज के नामों का एलान, एक रह चुकी है मिस इंडिया यूनिवर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाजिद अली
आईसीयू में भर्ती हुए वाजिद खान
कई हिट फिल्मों का संगीत देने वाले साजिद-वाजिद को लेकर बड़ी खबर आई है। वाजिद खान की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाजिद के सीने में देर रात तेज दर्द उठा। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा और तुरंत ऑपरेशन किया।

पढ़ें: साजिद-वाजिद जोड़ी के वाजिद खान ICU में भर्ती, सलमान खान की फिल्मों में हिट गाने दे चुकी है ये जोड़ी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें