फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंधाधुन' से लेकर साइना नेहवाल की बायोपिक तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Fri, 05 Oct 2018 09:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
andhadhun
'अंधाधुन' और 'लवयात्री' की होगी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो बॉलीवुड फिल्में 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' रिलीज हुई हैं। इसके अलावा हॉलीवुड की टॉम हार्डी स्टारर 'वेनम' को भी रिलीज किया गया है। 'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। उन्होंने इससे पहले 'बदलापुर' बनाई थी। वहीं दूसरी फिल्म 'लवयात्री' में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना नजर हैं। आयुष इस फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। तीसरी रिलीज हुई फिल्म 'वेनम' का निर्देशन रूबेन फ्लीशर ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पत्रकार की है जो एक एलियन सिम्बियोट को शक्तियां दिलवाता है और बाद में उसे एक विलेन में बदल देता है।

पढ़ें: सलमान के जीजा की 'लवयात्री' के आगे क्या टिक पाएगी आयुष्मान की 'अंधाधुन', पहले दिन क्या होगा हाल
विज्ञापन

2 of 5
tanushree dutta
तनुश्री के खिलाफ मामला दर्ज  
यौन शोषण का मामला उठाने पर तनुश्री दत्ता को अब इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। पहले जहां नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री को लीगल नोटिस थमाया, वहीं अब गुरुवार को राज ठाकरे की कथित बदनामी करने के मामले में केस दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि तनुश्री ने राज ठाकरे की इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। 

पढ़ें: तनुश्री दत्ता के खिलाफ एक और मामला दर्ज, राज ठाकरे के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
विज्ञापन

3 of 5
shraddha kapoor
फिर से रुकी साइना नेहवाल की बायोपिक
साइना नेहवाल की बायोपिक पर लगातार संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं। प्रोड्यूसर्स के साथ विवाद के चलते पहले फिल्म की शूटिंग देर से शुरू हुई। फिर श्रद्धा कपूर को बैडमिंटन प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी। अब एक बार फिर श्रद्धा की तबीयत खराब हो गई है जिस वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी।

पढ़ें: खतरनाक बीमारी का शिकार हुई श्रद्धा कपूर, बीच में ही रोकनी पड़ी साइना की बायोपिक

4 of 5
Deepak and jasleen
जसलीन से भिड़े दीपक ठाकुर
'बिग बॉस' सीजन 12 में तीसरे हफ्ते तक आते-आते घर का माहौल गर्म हो गया है। अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीतने वाले दीपक ठाकुर कई कंटेस्टेंट से भिड़ते हुए दिखे। करणवीर बोहरा, सबा-सोमी, श्रीसंथ और अब जसलीन से भी दीपक ठाकु लड़ते नजर आए।
पढ़ें: बिग बॉस: अनूप की गर्लफ्रेंड जसलीन से भिड़े दीपक ठाकुर, चुपचाप देखते रहे भजन सम्राट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sui Dhaaga
'सुई धागा' और 'पटाखा' के कलेक्शन पर पड़ेगा असर
बॉक्स ऑफिस पर 'सुई धागा' और 'पटाखा' को रिलीज हुए एक हफ्ते बीत चुके हैं। 'पटाखा' बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखने में सफल नहीं हुई तो वहीं 'सुई धागा' बजट से भी ज्यादा कलेक्शन जुटाकर कमाई की ओर बढ़ चुकी है हालांकि इस हफ्ते दो फिल्में 'अंधाधुन' और 'लवयात्री' रिलीज हुई हैं जिससे दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर असर पड़ना तय है।

पढ़ें: वीक डेज में वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' के उड़े रंग, 'पटाखा' हुआ फुस्स, अब ये 2 फिल्में लगाएंगी ब्रेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें