फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्त्री' के सीक्वल से लेकर विवेक ओबेरॉय तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Mon, 03 Sep 2018 08:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
stree
'स्त्री' का बनेगा सीक्वल
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना की फिल्म बड़े परदे पर धमाल मचा रही है। दर्शकों की तरफ से इसे पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के कई पहलू बड़े दिलचस्प लगे जबकि क्लाइमेक्स ऐसा लग रहा था जैसे फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है। दर्शकों के कन्फ्यूजन को खत्म करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अब इसके सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। 

पढ़ें: रिलीज के पहले हफ्ते ही 'स्त्री' को मिला ऐसा रिस्पॉन्स, फिल्म मेकर्स ने ले लिया बड़ा फैसला
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Shakti kapoor
'क्राइम मास्टर गोगो' का जन्मदिन आज
बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर शक्ति कपूर 66 साल के हो गए हैं। उनका जन्म दिल्ली में 1952 में हुआ था। उनका असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उन्हें अपना 'सुनील' नाम कुछ दमदार नहीं लगा तो उन्होंने इसे शक्ति कर लिया है। शक्ति कपूर का कॉमेडी करने का सिलसिला फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' से शुरू हुआ क्योंकि इस फिल्म के बाद उन्हें लगने लगा कि वह कॉमेडी भी कर सकते हैं। इसके बाद वह कई कॉमेडी फिल्म कर बॉलीवुड में छा गए। 

पढ़ें: फिल्मों में काम के बदले शक्ति कपूर लड़कियों से करते थे ऐसी डिमांड, एक स्टिंग से हिल गया था बॉलीवुड
रेप सीन पर भड़क उठी थीं शक्ति कपूर की मां, थिएटर छोड़कर आई थीं बाहर, पिता ने लगाई थी खूब डांट
विज्ञापन

3 of 6
vivek oberoi
43वां जन्मदिन मना रहे हैं विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'कंपनी' थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। विवेक ओबेरॉय ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में चुनिंदा हिट फिल्में ही दी हैं। इसमें 'साथिया' 'मस्ती', 'युवा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' है। वो आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई 'बैंक चोर' में नजर आए थे। 

पढ़ें: फिल्में नहीं होने के बाद भी अरबपति जैसा है इस एक्टर का रुतबा, हर साल दान में देते हैं करोड़ों
सलमान से इस एक्टर ने ले लिया था ऐसा पंगा, करियर तो हुआ ही खत्म ऐश्वर्या ने भी कर लिया था किनारा

4 of 6
amitabh bachchan
सोशल मीडिया से परेशान अमिताभ
सोशल मीडिया पर लोगों को जहां बोलने की आजादी मिली तो वहीं इसका दुरुपयोग भी हो रहा है। यूजर्स गाली गलौज और धमकी तक देने पर उतारू हो जाते हैं। इन सब से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी परेशान हैं और उन्होंने खुलेआम अपने दिल का ये दर्द बयां किया है।

पढ़ें: अमिताभ ने कही दिल की बात कहा- लोग मुझे देते हैं गाली, अब चाहता हूं ऐसे जीना
विज्ञापन

5 of 6
उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन
उत्तम कुमार का जन्मदिन आज
उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन ने एक साथ करीब 32 फिल्मों में साथ काम किया था। बांग्ला फिल्मों में इस जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर को कोलकाता में हुआ था। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार उत्तम कुमार ने हिंदी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चटर्जी था। एक्टिंग के साथ-साथ वो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी थे।

पढ़ें: आखिरी दिनों में सुचित्रा सेन से मिलना चाहता था ये एक्टर, मौत के बाद पहुंचीं और...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कसौटी जिंदगी के 2
'कसौटी...' का पहला प्रोमो रिलीज
एकता कपूर का मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के 2' जल्द टीवी पर प्रसारित होने वाला है। उससे पहले एकता ने अपने इंस्टग्राम पर शो का प्रोमो पोस्ट किया है। इसमें किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान शो के कलाकारों को इंट्रोड्यूस करते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की 2' के प्रेरणा और अनुराग का लुक हुआ आउट, किंग खान ने उठाया इस राज से पर्दा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें