फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप से लेकर अनुष्का शर्मा तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की 5 बड़ी खबरें

Thu, 20 Sep 2018 09:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anurag kashyap
अनुराग कश्यप ने मांगी माफी
विवादों से अनुराग कश्यप का पुराना नाता है। अनुराग डार्क फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन पहली बार उन्होंने एक रोमांटिक ट्राएंगल फिल्म बनाई। उनकी इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई। ये आपत्ति सिख संगठन की ओर से अधिवक्ता आदित्य शर्मा और हरप्रीत सिंह कांग ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसके बाद अनुराग ने माफी मांगी। साथ ही फिल्म से 3 आपत्तिजनक सीन भी हटाए गए हैं।

पढ़ें: 'मनमर्जियां' पर मचा बवाल, तो अनुराग कश्यप ने लिखा खुला खत
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका करने जा रहीं इस डायरेक्टर की फिल्म 
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म ठुकराकर उनसे पंगा ले लिया तो वहीं अब उन्होंने निर्माता-निर्देशक दोस्त संजय लीला भंसाली से मदद मांगी हैं। सूत्रों की मानें तो भंसाली ने प्रियंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और अपने एक पुराने प्रोजेक्ट पर फिर से काम करने का फैसला किया है।

पढ़ें: प्रियंका पर फिर से भड़क उठेंगे सलमान खान, 'भारत' ठुकराने के बाद साइन की ये फिल्म
 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg boss 12
'बिग बॉस' का पहला नॉमिनेशन
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 में दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, अनूप जलोटा, नेहा पेंडसे और सृष्टि रोडे जैसे टीवी के कई दिग्गज कलाकारों ने एंट्री ली है। शो शुरू होते ही घर में झगड़े भी शुरू हो चुके हैं। इसी के साथ बिग बॉस का पहला नॉमिनेशन भी हो गया है। जोड़ियों द्वारा जब नॉमिनेशन की बात आई तो सभी जोड़ियों ने मिलकर दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे को नॉमिनेट किया। वहीं सिंगल कंटेस्टेंट्स द्वारा जोड़ियों को नॉमिनेट करने की बारी आई तो उन्होंने मिलकर रोशमी-कृति, सोमी-सबा और शिवाशीष-सौरभ को नॉमिनेट किया। 

पढ़ें: Bigg Boss 12: पहले ही हफ्ते में नॉमिनेट हो गए ये 6 कंटेस्टेंट, शो में आया बड़ा टि्वस्ट

4 of 5
kasauti zindagi ki 2
'कसौटी..' को मिल रहे रिस्पॉन्स से एकता खुश
पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल आ रहा है। बीते दिनों 'कसौटी जिंदगी के' कुछ वीडियोज सामने आएं। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। शो शुरू होने से पहले जिस तरह का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे प्रोड्यूसर एकता कपूर काफी खुश हैं। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी के' 25 सितम्बर से स्टार प्लस पर 8 बजे प्रसारित होगा।

पढ़ें: 'कसौटी...' का नया प्रोमो को देखकर खुश हुए फैंस, एकता बोलीं- ‘प्यार ने एक बार फिर अपना रास्ता...’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat Anushka - फोटो : Instagram
विराट के साथ संबंधों पर बोलीं अनुष्का
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शादी से पहले यह कपल अपने रिलेशन को लेकर ज्यादा नहीं बोलते थे मगर अब ऐसा नहीं है। अपने रिश्ते पर अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की। अपनी बॉडिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे रिलेशनशिप में पब्लिक इमेज और फेम का कोई असर नहीं पड़ता है।

पढ़ें: विराट के साथ निजी संबंधों पर पहली बार खुलकर बोलीं अनुष्का- हम एक-दूसरे के...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें