फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर से लेकर 'कैप्टन मार्वल' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Wed, 19 Sep 2018 09:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
koffee with karan
'कॉफी विद करण' का टीजर रिलीज
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बड़े-बड़े राज खोलने वाला चैट शो 'कॉफी विद करण' जल्द ही वापस आ रहा है। शो का यह 6वां सीजन होगा और इसका टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस शो में अब तक सभी बड़े स्टार आकर बेबाकी से अपने दिल के राज खोल चुके हैं। अब देखना होगा कि इस बार करण जौहर क्या धमाल मचाने वाले हैं।

पढ़ें: 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन का टीजर वीडियो रिलीज, मेहमान बनेंगे विराट-अनुष्का
विज्ञापन

2 of 5
Bigg boss 12
'बिग बॉस' में नाराज हुए श्रीसंत
'बिग बॉस' शुरू होते ही घर के अंदर धमाल मचना भी शुरू हो गया है। शो के दूसरे दिन ही घरवालों में फूट पड़ती नजर आ रही है। पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत घर में मजाक के बाद नाराज होते नजर आए हालांकि घर के सभी सदस्य उन्हें मनाने की कोशिश में लगे रहे और वो सबको नजरअंदाज करते रहे। श्रीसंत का कहना था कि वो सभी से सीनियर हैं तो उन्हें इज्जत मिलनी चाहिए।

पढ़ें: Bigg Boss 12: श्रीसंत का मजाक पड़ा भारी, टास्क के साथ लक्जरी बजट हुआ रद्द
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone
मैडम तुसाद में सनी लियोन
हाल में अपनी बायोपिक को लेकर चर्चा में आईं सनी लियोन अब एक बार फिर से खबरों में हैं। दरअसल, सनी लियोन का दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम का पुतला लगाया गया है। इस दौरान सनी लियोन ने संग्रहालय में लगे अपने पुतले के साथ पोज भी दिया।

पढ़ेंं: मैडम तुसाद में चलेगा सनी लियोन का जादू, असली-नकली का पहचान कर पाना है मुश्किल

4 of 5
Namaste England
'नमस्ते लंदन' का दूसरा गाना रिलीज
अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म नमस्ते लंदन का दूसरा गाना 'भरे, बाजार बेबी...' रिलीज हो गया है। इस गाने को बादशाह ने गाया है। जबकि इसके बोल मास्टर राकेश ने लिखे हैं तो वहीं ऋषि रिच ने कम्पोज किया है। आपको बता दें की इस फिल्म की शूटिंग यूपी की 6 अलग-अलग जगहों और लंदन में शूट की गई है। 

पढ़ें: अभिनेता अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म नमस्ते लंदन का दूसरा गाना रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CAPTAIN MARVEL
'कैप्टन मार्वल' का ट्रेलर लॉन्च
'कैप्टन मार्वल' फिल्म की चर्चा लंबे समय से चलती आ रही थी। अब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। 'एवेंजर्स-  इन्फिनिटी वॉर' में मार्वल के कई हीरो मारे गए और ऐसा माना जाता है कि इन हीरोज को वापस लाने का काम अब कैप्टन मार्वल नाम की सुपरहीरोइन के हाथ में है। यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होनी है। 

पढ़ें: 'कैप्टन मार्वल' का ट्रेलर रिलीज, पहली सुपरहीरोइन को किया गया लॉन्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें