फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन से लेकर 'संजू' तक, मनोरंजन जगत की इन खबरों पर आज दिनभर रहेगी चर्चा

Sun, 15 Jul 2018 09:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक और बायोपिक में अजय देवगन
अजय देवगन इन दिनों कई बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे और महान दार्शनिक चाणक्य की बायोपिक के बाद अब अजय देवगन भारत के मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक भी करेंगे। 

पढ़ें: एक और बड़े खिलाड़ी की बनने जा रही है बायोपिक, लीड रोल में नजर आएंगे अजय देवगन
विज्ञापन

2 of 5
'संजू' ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा
रिलीज के दो हफ्ते बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा था कि 'सूरमा' के रिलीज से 'संजू' की कमाई पर असर पड़ सकता है लेकिन अभी तक ऐसा नजर नहीं आ रहा। 

पढ़ें: भारत ही नहीं, दुनियाभर में बज रहा 'संजू' का डंका, कलेक्शन पहुंचा 500 करोड़ के पार
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस को उठानी पड़ी शर्मिंदगी
कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट या ट्वीट करने के बाद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ कांग्रेस पार्टी के साथ। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करते हुए एक बड़ी गलती कर दी है। दरअसल, पार्टी को प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को टैग करना था लेकिन उन्होंने गलती से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को टैग कर दिया। जिसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पढ़ें: कांग्रेस ने ट्वीट में कर दी बड़ी गलती, प्रियंका चतुर्वेदी की जगह प्रियंका चोपड़ा को कर दिया टैग

4 of 5
इस हफ्ते होगी 'धड़क' की स्क्रीनिंग
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' इस शुक्रवार रिलीज होगी। इस हफ्ते फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। जाह्नवी को जहां अपनी मां की कमी इस दौरान जरूर खलेगी वहीं कपूर खानदान का एक और शख्स है जो धड़क की स्क्रीनिंग में नहीं पहुंच पाएगा।

पढ़ें: श्रीदेवी ही नहीं, 'धड़क' की स्क्रीनिंग में इस शख्स की भी खलेगी कमी, वजह भी जान लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. हाथी ने ऐसे कम किया था वजन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर डॉ. हाथी की अचानक हुई मौत से अब तक हर कोई हैरान है। कवि कुमार का वजन एक समय 265 किलो था, लेकिन सर्जरी के बाद वह 140 किलो के रह गए थे। इसके बाद भी उनकी दिक्कतें कम नहीं हुई थीं। इस दौरान सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी।

पढ़ें: 8 साल पहले सलमान खान ने बचाई थी डॉ. हाथी की जान, एक जिद की वजह से हुआ ये अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें