Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap
- फोटो : social media
बॉलीवुड से आयुष्मान खुराना का ब्रेक
एक के बाद एक शानदार फिल्म देकर दर्शकों का दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना फिल्मों से ब्रेक लेने जा रहे हैं। आयुष्मान ने कहा-'मुझे नहीं पता यह ब्रेक कितना लंबा होगा, शायद 2-3 महीने या उससे भी ज्यादा। दरअसल, पिछले साल और इस साल मैंने लगातार चार फिल्मों की शूटिंग खत्म की है। मेरे लिए यह कुछ साल बहुत कठोर थे। लेकिन अब मैं सभी चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं। मैं काम और परिवार को साथ लेकर चलना चाहता हूं। यही वजह है कि मैंने नंवबर से ब्रेक पर जानें का फैसला किया है। यह समय मैं परिवार के साथ बिताना चाहता हूं।'