फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड और लाइफस्टाइल की ये हैं बड़ी खबरें, जिन पर आज रहेगी चर्चा...

Sun, 01 Jul 2018 09:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'संजू' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने रिलीज के दिन ही धुआंधार कमाई की। अब निगाहें वीकेंड पर लगी है। फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 34.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। साथ ही यह फिल्म रणबीर की अब तक की बेस्ट ओपनर भी साबित हुई है। 

पढ़ें:  'संजू' फिल्म की पहले दिन की धुआंधार कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, इन 3 रिकॉर्ड ने रणबीर की खोली किस्मत
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की श्लोका से सगाई 
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई 30 जून को उनके घर एंटीलिया में हुई। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। शाहरुख की पत्नी गौरी बेटे अयान के साथ नजर आईं तो वहीं रणबीर कपूर मां नीतू कपूर और दोस्त अयान मुखर्जी के साथ पहुंचे।

पढ़ें:  PHOTOS: आकाश और श्लोका का रॉयल लुक देखकर ठहर गई निगाहें, सबसे महंगी सगाई में उमड़ पड़ा पूरा बॉलीवुड
विज्ञापन

3 of 5
इंटरनेशनल जोक डे पर सबको हंसाइए
आपके ठहाकों में आपकी खुशहाली और अच्छी सेहत का राज छिपा हुआ है तो आप भी हर वक्त हंसने का बहाना खोजिए। दरअसल 1 जुलाई को इंटरनेशनल जोक डे मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हंसना और हंसाना है। आप भी इस दिन जोक्स के जरिए अपने आस-पास के लोगों को हंसाने की कोशिश करिए। 

पढ़ें: इंटरनेशनल जोक डे के मौके पर देखिए मनोरंजक तस्वीरें, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
आज है डॉक्टर्स डे
डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है। ऐसे में डॉक्टर्स के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए एक जुलाई को भारत में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधानचंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाते हैं। इस दिन पूरे देश में डॉक्टर्स का सम्मान कर उन्हें मैसेज कर, कार्ड भेजकर उनका अभिवादन किया जाता है। 

पढ़ें: Doctors day 2018: क्यों मनाया जाता है ये विशेष डे, 5 ऐसी बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'धड़क' के प्रमोशन में जुटे जाह्नवी और ईशान
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की अपनी फिल्म 'धड़क' के रिलीज से पहले प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हैं। प्रमोशन के दौरान दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन से जैसे ही जाह्नवी और ईशान फ्री हुए तो दोनों जिम जाते हुए स्पॉट किए गए। बता दें कि 'धड़क' 20 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

पढ़ें: 'धड़क' के इवेंट में जमकर नाचीं जाह्नवी, देखने लायक था जलवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें