फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल किसर कहलाने वाले एक्टर बनाएंगे अब ‘चीट इंडिया’, वजह हैरान कर देगी

Tue, 16 Jan 2018 06:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
‘चीट इंडिया’
'सीरियल किसर' नाम से सुर्खियां बटोरने वाले इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म में शिक्षा तंत्र में फैले भ्रष्टाचार पर करारी चोट करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इमरान हाशमी ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली फिल्म 'चीट इंडिया' का ऐलान किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
‘चीट इंडिया’
अपनी फिल्म के बारे में यह जानकारी खुद इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम  पर एक तस्वीर डालकर दी है।  इमरान हाशमी ने अपनी पोस्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,‘मुझे खुशी है कि मेरा प्रोडक्शन हाउस, टी-सीरीज और एल्लिपसिस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहा है।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही कमाल की है, पिछले काफी समय में मैंने ऐसी कहानी नहीं पढ़ी है। इस फिल्म को चीट इंडिया के नाम से बनाया जायेगा और इसे सैमिक सेन डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में शिक्षा तंत्र के बारे में बात की जायेगी कि कैसे भ्रष्ट लोग इसे दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं।’
 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी ने बताया कि ‘फिल्म चीट इंडिया का टाइटल और कहानी बहुत ही दमदार है। मैंने पिछले लम्बे वक्त से ऐसी कहानी नहीं सुनी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म मेरे करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक रहेगी। मैं इस फिल्म के लिए इसलिए भी उत्साहित हूं क्योंकि इस प्रोजेक्ट में मेरे साथ काफी अच्छे लोग जुड़े हुए हैं।’
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि फिल्म 'चीट इंडिया' के डायरेक्टर सैमिक सेन इससे पहले 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्म भी बना चुके हैं। इस फिल्म 'चीट इंडिया' की शूटिंग इसी साल जुलाई से शुरू हो जाएगी। फिल्म 'चीट इंडिया' को अगले साल फरवरी में  रिलीज किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें