अपने डांवाडोल करिअर को संभालने की कोशिश में जुटे इमरान हाशमी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह ऐश्वर्या राय बच्चन से माफी भी मांग सकते हैं। दो साल पहले इमरान ने कॉफी विद करन शो में इस अभिनेत्री की खूबसूरती को ‘प्लास्टिक’ कहा था।
विज्ञापन
2 of 6
इमरान भले ही कह रहे हैं कि वह बात सिर्फ एक मजाक थी परंतु जानकार बताते हैं कि ऐश्वर्या इससे इतनी आहत हुईं कि उन्होंने इमरान के साथ प्रस्तावित एक फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। निर्देशक मिलन लुथरिया ने अपनी अजय देवगन-इमरान स्टारर फिल्म बादशाहो के लिए ऐश्वर्या से बात की थी। जब ऐश्वर्या को पता चला कि उनके कई सीन इमरान के साथ भी रहेंगे तो वह पीछे हट गईं।
विज्ञापन
3 of 6
बताया जाता है कि ऐश्वर्या की यह भूमिका महारानी गायत्री देवी से प्रेरित होकर तैयार की गई थी। इसके बावजूद वह राजी नहीं हुईं। सूत्रों का दावा है कि ऐश्वर्या आज तक इमरान का उन्हें ‘प्लास्टिक’ कहना नहीं भूलीं।
4 of 6
- फोटो : youtube
इस बीच इमरान कह रहे हैं कि उनकी बात की वजह से ऐश्वर्या के फिल्म को नकारने की बात झूठी है। इमरान के अनुसार उन्हें पता नहीं कि क्या वाकई ऐश्वर्या को बादशाहो में रोल ऑफर किया गया और उनके प्लास्टिक वाले वक्तव्य की वजह से इस पूर्व विश्व सुंदरी ने फिल्म नहीं स्वीकारी। इमरान को लगता है कि हो सकता है यह बात ऐश्वर्या भूल जातीं परंतु अखबारों में आने वाले आलेखों की वजह से नहीं भूल सकीं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
इमरान कहना है कि प्लास्टिक वाली बात सिर्फ मजाक थी क्योंकि वह उस वक्त करन जौहर के शो का गिफ्ट हैंपर जीतना चाहते थे। इमरान कहते हैं, ‘मैं ऐश्वर्या राय बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं और अगर कभी उनसे मिला तो जरूर उस बात के लिए माफी मांगूंगा क्योंकि वह मैंने किसी खास इरादे से नहीं कही थी।’
वैसे इमरान ऐसी बात कहलवाने का थोड़ा दोष करन जौहर को भी देते हैं क्योंकि वह शो के एंकर के तौर पर बात को चालाकी से घुमा-फिरा कर सामने वाले को ऐसी-वैसी बात कहने पर मजबूर कर देते हैं। हर आदमी उनके शो पर गिफ्ट हैंपर जीतना चाहता है और उसके लालच में बेवकूफी भरी बातें कर बैठता है।