फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में एक भी हिट नहीं दे पाया ये एक्टर, हॉट सीन भी नहीं आ रहे काम

Sun, 26 Mar 2017 10:07 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
इमरान हाशमी
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं जिन्हें एक्टिंग विरासत में मिली और उसी के दम पर उन्होंने फिल्मों में भी एंट्री कर ली, लेकिन बहुत ही कम हैं जो इस विरासत को संभाल पाए और कुछ वक्त बाद ही उनका करियर डगमगा गया। लेकिन डगमगाते करियर और कई फ्लॉप के बाद भी ये एक्टर बॉलीवुड में टिके हैं। इन्हीं में से एक एक्टर हैं इमरान हाशमी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इमरान हाशमी
महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भतीजे इमरान हाशमी के डेब्यू में परिवार का बड़ा हाथ रहा। उनकी पहली फिल्म विक्रम भट्ट के साथ थी और वो हिट रही इसके बाद उन्होंने 'गैंग्स्टर', 'मर्डर', 'जहर' और 'कलयुग' जैसी हिट फिल्में दीं। 2012 तक इमरान हाशमी की सक्सेस चरम पर थी और कुछ एक फिल्मों को छोड़कर उनकी सारी फिल्में सफल हो रहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
इमरान हाशमी
लेकिन इसके बाद उनके करियर में जो गिरावट आई वो अभी तक भी जारी है। 2012 के बाद से अभी तक इमरान हाशमी की जितनी भी फिल्में आई हैं वो लगभग फ्लॉप रही हैं..फिर चाहें 'एक थी डायन' हो ' घनचक्कर' हो या फिर 'राजा नटवरलाल', 'मिस्टर एक्स', 'उंगली', 'अजहर' और 'हमारी अधूरी कहानी'..ये सारी फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं।

4 of 5
एक फिल्म के सीन में इमरान हाशमी
ये ताज्जुब की बात है कि इतनी फ्लॉप के बाद भी इमरान हाशमी बॉलीवुड में टिके हैं और फिल्में मिल रही हैं जबकि कोई और एक्टर होता तो वो शायद गुमनाम ही हो जाता।

वैसे भी अभी तक देखा गया है कि स्टार किड्स अगर फ्लॉप भी हो जाएं या फ्लॉप फिल्में दें तो भी बॉलीवुड में उनकी पूछ होती रहती है लेकिन अगर इंडस्ट्री से बाहर का कोई एक्टर लगातार फ्लॉप दे तो चंद दिनों में ही वो फिल्म इंडस्ट्री से गुमनाम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में इमरान हाशमी और विद्या बालन
फिल्मों की बात करें तो इमरान हाशमी के पास रेमो डिसूजा की एक फिल्म है जिसका नाम फिलहाल 'बदतमीज' रखा गया है। इसके अलावा 'कैप्टन नवाब' के नाम से एक और फिल्म है जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें