cheat india
इमरान ने फिल्म के नाम बदलने पर कहा ' मैं खुश हूं कि दर्शकों पर फिल्म का नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वह फिल्म और उसके कंटेंट को देखते हैं, मुझे पूरा यकीन है कि फिल्म का नाम बदलने से फिल्म की कमाई पर भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है।'
वहीं, इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू में करने जा रहीं एक्ट्रेस श्रेया ने भी सेंसर बोर्ड के इस फरमान पर अपना गुस्सा जाहिर कर कहा ' मुझे समझ नहीं आता कि कैसे सेंसर बोर्ड हिंसा और अश्लीलता से भरी फिल्मों को आसानी से हरी झंडी दे देता है और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों से उसे आपत्ति होती है।'