फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBFC ने बदला इमरान की फिल्म 'चीट इंडिया' का टाइटल

Thu, 10 Jan 2019 01:59 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
cheat india

 

 

इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' को रिलीज से पहले ही एक बड़ा झटका लग गया है। खबरों के अनुसार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) इमरान की फिल्म चीट इंडिया से नाराज है। जिसके चलते उन्होंने फिल्म का टाइटल बदलने के निर्देश दिए हैं। वहीं निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलने पर अपनी हामी दे दी है। फिल्म अब 'वाय चीट इंडिया' के नाम से 18 जनवरी को रिलीज होगी।

आपको बता दें कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की एक्जामिनिंग कमेटी ने पिछले गुरुवार को देखा था। वहीं उन्होंने कहा के फिल्म के कंटेंट के हिसाब से टाइटल दर्शकों को मिस लीड कर रहा है। वहीं निर्माताओं की तरफ से कहा गया कि, टाइटल दो साल से पब्लिक डोमेन में हैं और फिल्म के ट्रेलर में भी इसे काफी समय से दिखाया जा रहा है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं की बात को नकारते हुए टाइटल बदलने के फैसले पर अडिग रहा।

वहीं निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के सुझाव को मान लिया है। उनका मानना है कि फिल्म की रिलीज को अभी दो हफ्तों का समय है, वह विवाद आगे न बढ़ाते हुए फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं। जिसके बाद फिल्म के टाइटल को चीट इंडिया से बदलकर 'वाय चीट इंडिया' कर दिया गया है। वहीं सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें