फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के शो में ऐश्वर्या के बारे में ऐसी बात बोल गए थे इमरान हाशमी, मांगनी पड़ गई थी माफी

Tue, 24 Mar 2020 05:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Emraan Hashmi - फोटो : Social Media
राज, मर्डर, कलयुग, आशिक बनाया आपने, कलयुग, जन्नत जैसी फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता इमरान हाशमी को लोगों ने 'सीरियल किसर' का टैग दे दिया। लेकिन उन्होंने वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और शंघाई जैसी फिल्मों से एक अभिनेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई। इमरान की जिंदगी में विवाद भी कम नहीं रहे। एक बार उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया कि रिश्तों में खट्टास आ गई। आज अभिनेता के जन्मदिन पर आपको ये किस्सा बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Emraan Hashmi - फोटो : Social Media
दरअसल इस विवाद की शुरुआत करण जौहर के शो कॉफी विद करण से हुई थी। रैपिड फायर राउंड में करण एक-एक नाम ले रहे थे जिसके जवाब में उस शख्स को देखते ही जो पहली चीज दिमाग में आती है उसे बोलना था। जब करण जौहर ने ऐश्वर्या का नाम लिया तो इमरान हाशमी ने 'प्लास्टिक' कहा।
विज्ञापन

3 of 4
Emraan Hashmi
इमरान हाशमी के इस जवाब ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खबर तो यहां तक थी कि ऐश्वर्या को फिल्म बादशाहो का ऑफर मिला था लेकिन जब उन्हें पता चला कि फिल्म में इमरान हाशमी हैं तो उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया। बाद में इमरान हाशमी ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी और कहा कि हैम्पर जीतने के लिए जो जवाब उनके दिमाग में आया उन्होंने तुरंत बस उसे बोल दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
amitabh bachchan, emraan hashmi - फोटो : social media
लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या से रैपिड फायर राउंड खेला गया। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी का ये सबसे बेहूदा कमेंट 'फेक' और 'प्लास्टिक' था। फिलहाल अब ऐसा माना जा रहा है बच्चन परिवार और इमरान हाशमी के रिश्ते सुधर गए हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या के ससुर अभिनेता अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

कोरोना वायरस की वजह से विदेश में फंसे हैं ये सेलेब, एक तो चिप्स खाकर गुजारा करने को मजबूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें