फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान हाशमी का जन्मदिन और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sun, 24 Mar 2019 06:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Emraan Hashmi - फोटो : social media
इमरान हाशमी का जन्मदिन
बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' के नाम से फेमस इमरान हाशमी आज वह अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इमरान ने रोमांटिक से लेकर एक्शन फिल्में कर अपनी 'सीरियल किसर' की इमेज से निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा हो ना सका। इमरान ने बॉलीवुड में अपना करियर साल 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से शुरू किया है। अब तक उन्होंने करीब 35 फिल्में की हैं। इमरान की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद उन्होंने खुद को बॉलीवुड में एक सक्सेसफुल हीरो की तरह स्टैबलिश कर रखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary - फोटो : instagram
चुनाव नहीं लडेंगी सपना
हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा था कि सपना मथुरा से दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लडेंगी। लेकिन अब साफ हो गया है कि सपना फिलहाल चुनाव नहीं लडेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स - फोटो : Amar Ujala
64वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ और इसमें बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। इस समारोह में शाहरुख खान एक बार फिर अपना जलवा बिखेरते दिखे। बाकी के कलाकारों में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, कृति सेनन भी इस समारोह में अपनी डांस प्रस्तुति दी। 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में हुआ।
 

4 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : instagram
रणबीर-आलिया का प्यार
फिल्मफेयर अवॉर्ड में इस बार का नजारा कुछ ही अलग ही देखने को मिला। बीती रात इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को सम्मानित किया गया। रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर (पॉपुलर) और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। आलिया ने इस मौके पर स्टेज पर रणबीर से I Love You कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Reddy
विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती
तेलुगू अभिनेता विजय देवरकोंडा खराब स्वास्थय के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के आखिरी शूट करने में बिजी थे। उनकी यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। डाक्टर ने उनको आराम की सलाह दी है। ऐसे में अभिनेता के लिए जल्द से जल्द से ठीक होकर फिल्म को पूरी करने का दवाब है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें