फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमोशनल हुए सनी देओल ने बेटे से क्यों कहा- सॉरी बेटा, लेकिन मैं ये सब तुम्हारे लिए कर रहा हूं

Tue, 31 Oct 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार किड्स में करन देओल का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं। लंबे समय तक बॉलीवुड में राज करने वाले देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में करन बॉलीवुड में डेब्बू करने जा रहे हैं। 'पल-पल दिल के पास' फिल्स से उनके पिता सनी देओल उन्हें लॉन्च करने जा रहे हैं।

इसी की शूटिंग के दौरान एक पल ऐसा आया जब ये पिता-पुत्र की जोड़ी इमोशनल होकर रोने लगी। अगली स्लाइड में जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल को लॉन्च किया था। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनी अपने बेटे करन उर्फ राजवीर देओल को लॉन्च करने जा रहे हैं। सनी देओल के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'पल पल दिल के पास' में करन लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
सूत्रों के मुताबिक, सनी ने फिल्म की शूटिंग के लिए 15,000 फुट की ऊंचाई पर एक लोकेशन का चुनाव किया है, जहां -4 डिग्री तापमान में करन और फिल्म की एक्ट्रेस साहिर बांबा को एक सीन शूट करना था। ऐसे हालातों में दिन भर में एक शॉट ही पूरा किया जा सकता था।

4 of 5
ऐसे में बार-बार रीटेक और भारी ठंड से परेशान करन अपने पापा सनी के पास जाकर रो पड़े। इसे देखकर सनी की भी आंखें भर आईं और सनी बोले, 'सॉरी बेटा, लेकिन समझने की कोशिश करो कि मैं यह सब तुम्हारे करियर के लिए ही कर रहा है।' इसके बाद करन ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि पहले धर्मेंद फिर देओल फैमिली की दूसरी पीढ़ी सनी-बॉबी और सौतेली बहन ईशा देओल के बाद करन तीसरी पीढ़ी के रूप में बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें