Emergency Collection Day 8: कंगना रनौत के डायरेक्शन में बनी, अभिनय से सजी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर काफी हाइप क्रिएट हुआ था। लेकिन अब तक यह फिल्म बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। वहीं अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आजाद’ की कहानी ही खत्म हो गई। जानिए, फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की और क्या हुआ आजाद के साथ?
17 जनवरी को कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आजाद’ सिनेमाघरों में लगी थी। दोनों फिल्मों ने शुरुआत में ठीक-ठाक ओपनिंग की। 8वें दिन फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने कितना कलेक्शन किया? फिल्म ‘आजाद’ कहां खड़ी है, जानिए।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : यू ट्यूब
कंगना की फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने कुल 14.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अगर इस फिल्म के 8वें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो अभी तक 27 लाख रुपये ही बटोरे हैं। इस तरफ एक हफ्ते के बाद भी इस फिल्म ने कोई कमाल का कलेक्शन नहीं किया। हां, 8वें दिन, 7वें के मुकाबले कलेक्शन कुछ बेहतर रहा। 7वें दिन कंगना की फिल्म ने महज 9 लाख रुपये ही कमाए थे।
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रनौत - फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंट्रोवर्सी का हुई शिकार कंगना की फिल्म
इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। फिल्म शुरुआत से ही विवादों में रही। कंगना ने बड़ी मुश्किल से इस फिल्म को रिलीज किया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और पॉलिटिकल जोन में लोग दो भागों में बंट गए। इस बात का असर फिल्म के कलेक्शन पर दिख रहा है। कंगना की एक्टिंग की जरूर तारीफ हो रही है।
4 of 5
फिल्म स्काई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इमरजेंसी की स्काई फोर्स से टक्कर
इस शुक्रवार यानी 24 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हुई है। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए रिलीज किया गया है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। अब कंगना रनौत की फिल्म की टक्कर ‘स्काई फोर्स’ से होगी। इस बात का असर भी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कमाई पर होगा।
अजय देवगन की ‘आजाद’ का क्या हुआ
अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ तो थिएटर से आजाद ही हो चुकी है। फिल्म का 7वें दिन का ही कलेक्शन अभी प्राप्त हो रहा है। 8वें दिन की कोई जानकारी या आंकड़े प्राप्त नहीं हो पा रहे। इस फिल्म के हफ्ते भर के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने कुल 6.77 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया है। इस फिल्म से अजय देगवन के भतीजे अमन देगवन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। स्टार किड्स की यह पहली ही फिल्म फ्लॉप साबित हुई है।