फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Collection Day 7: फिर नहीं चल सका कंगना का जादू, पहले हफ्ते में 'इमरजेंसी' ने की महज इतनी कमाई

Thu, 23 Jan 2025 10:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emergency Movie Box Office Collection Day 7: इमरजेंसी के पहले हफ्ते की कमाई उम्मीद से कम रही है। आइए जानते हैं फिल्म का कुल कलेक्शन कितना रहा...
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अपनी अदाकारी से वह कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि, लंबे समय से वह एक भी हिट फिल्म नहीं दे सकी हैं। फिल्म इमरजेंसी से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने में नाकाम साबित हुई। आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का कारोबार कैसा रहा...
Oscar 2025: दिल्ली में शूट हुई 'अनुजा' ऑस्कर में, 9 साल की सजदा पठान ने निभाया लीड रोल; जानें क्या है कहानी
विज्ञापन

2 of 5
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन सितारों ने किया फिल्म में काम
कंगना रनौत ने' 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी उनके ही हाथ में थी। फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे और महिमा चौधरी भी हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं, यह उनकी आखिरी फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट से बनाया गया है। हालांकि, यह पहले हफ्ते मं इसके आस-पास भी नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

3 of 5
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छह दिन में धीमी रही रफ्तार
विवादों की वजह से कई बार रिलीज डेट टलने के बाद फिल्म 'इमरजेंसी' आखिरकार 17 जनवरी को पर्दे पर दस्तक देने में कामयाब रही है। हालांकि, पहले दिन से ही फिल्म की रफ्तार काफी धीमी नजर आई। शुक्रवार को फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख, शनिवार को तीन करोड़ 60 लाख, रविवार को चार करोड़ 25 लाख, सोमवार को एक करोड़ पांच लाख, मंगलवार और बुधवार को एक-एक करोड़ रुपये कमाए। 

4 of 5
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में किया महज इतना कारोबार
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन इस फिल्म ने 86  लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 14.26 करोड़ रुपये हो गई है। दूसरे सप्ताहांत में इस फिल्म के 20 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 18वें नंबर पर इमरजेंसी
फिल्म                            कमाई
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स  150.8 करोड़
मणिकर्णिका  92.19 करोड़
क्वीन   61 करोड़
शूटआउट एट वडाला   60.18 करोड़     
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई 55.47  करोड़
तनु वेड्स मनु 36.84  करोड़
जजमेंटल है क्या 33.11  करोड़
रास्कल्स 32.60  करोड़
पंगा 28.92  करोड़
नो प्रॉब्लम 28.00  करोड़
राज द मिस्ट्री कन्टिन्यूज 25.50  करोड़
कट्टी बट्टी  24.41  करोड़
रंगून            20.68  करोड़
उंगली        19.47  करोड़
सिमरन       17.26  करोड़    
लाइफ इन अ मेट्रो 15.83  करोड़
तेज       15.42  करोड़
इमरजेंसी   14.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें