कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजनैतिक विवाद में फंसी 'इमरजेंसी'
जब से फिल्म से कंगना रणौत का फर्स्ट लुक आउट हुआ है, तभी से फिल्म सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। कोई फिल्म की कंगना के लुक की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनका पुर जोर विरोध कर रहा है। देश में 'इमरजेंसी' की स्थिति को दिखाती इस फिल्म में कंगना के लुक पर राजनैतिक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने कंगना रणौत के इंदिरा गांधी का किरदार निभाने पर विरोध जताया है। पार्टी नहीं चाहती की जो व्यक्ति उनकी विचारधारा का अक्सर विरोध करता है, वह बड़े पर्दे पर इंदिरा गांधी का रोल प्ले करें।