बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री 'इमरजेंसी' का निर्देशन भी कर रही हैं। मतलब साफ है, इस बार कंगना रणौत के कंधों पर दो बड़ी जिम्मेदारी है। शायद यही कारण है कि अभिनेत्री को आराम करने तक का वक्त नहीं मिल रहा है। वह डेंगू और बुखार होने के बावजूद लगातार काम कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरसअल, कंगना रणौत के प्रोडक्शन हाउस ने खुद इस बात का खुलासा किया है। मणिकर्णिका फिल्म्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में कंगना रणौत लैप्टॉप पर कुछ काम करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, "जब आपको डेंगू होने की वजह से व्हाइट ब्ल्ड सेल्स कम हो और तेज बुखार हो। लेकिन फिर भी आप काम पर आते हो। इसे पैशन नहीं मैडनेस कहते हैं। हमारी चीफ कंगना रणौत हम सभी के लिए इंस्पिरेशन हैं।'
विज्ञापन
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, प्रोडक्शन हाउस ने दूसरी स्टोरी पर कंगना की एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'गेट वेल सून कंगना रणौत मैम।' मर्णिकर्णिका फिल्म्स के इस नोट पर अब कंगना का रिएक्शन आया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'थैंक्यू सो मच इतने प्यारे शब्दों को लिखने के लिए। वैसे शरीर बीमार है, आत्मा नहीं।'
कंगना रणौत के अलावा फिल्म इमरजेंसी में अनुपम खेर, 'जयप्रकाश नारायण' और श्रेयस तलपड़े, 'अटल बिहारी वाजपेयी' के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। यह अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने वाली है।