फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस समेत इन 6 सेलेब्स को भी रोका गया एयरपोर्ट पर, शाहरुख तो सबसे ज्यादा फंसे

Wed, 24 Jul 2019 02:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities - फोटो : social media
सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी को अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर एल्नाज नोरौजी को अधिकारियों ने रोक दिया और घंटों पूछताछ की। इस वजह से उनकी फ्लाइट भी छूट गई और करीब 6 घंटे बाद उन्होंने अगली फ्लाइट ली। एल्नाज ने बताया कि 'मेरे पास जर्मन पासपोर्ट है इसलिए मुझे अमेरिका में ट्रैवल करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन मेरे ईरानी होने की वजह से मैंने नॉर्मल वीजा के लिए अप्लाई किया था क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानियों के ऊपर कुछ बैन लगा रखे हैं। अब उन्हें ESTA नहीं मिलता। इस वजह से एयरपोर्ट पर अधिकारी सभी चीजों को दोबारा चेक करना चाहते थे।' एल्नाज ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स रहे हैं जिन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर कई बार बदसलूकी का सामना करना पड़ा है। 2009, 2012 और 2016 में उन्हें अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका जा चुका है। यही नहीं 2016 में तो उन्हें लॉस लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था तब उनके बच्चे सुहाना और आर्यन भी उनके साथ थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Irrfan Khan - फोटो : instagram
एक्टर इरफान खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर 2 बार हिरासत में लिया जा चुका है। पहली बार 2008 लॉस एंजेलिस और दूसरी बार 2009 में न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर भी हिरासत में लिया गया है। जिस पर इरफान ने कहा था कि 'यह अपमानजनक है। यहां तक कि वह कारण भी नहीं बताते। मैं कई बार अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका गया हूं।' 

4 of 6
Aamir Khan - फोटो : instagram
आमिर खान को साल 2002 में अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए रोका गया था। जहां उनसे काफी अजीब तरीके से सुरक्षा जांच की गई। 
विज्ञापन

5 of 6
John Abraham - फोटो : social media
साल 2009 में जॉन अब्राहम को अमेरिका में एयरपोर्ट पर इसलिए रोका गया था क्योंकि वह अफगानिस्तान जा चुके थे। गौरतलब है कि जॉन अपनी फिल्म काबुल एक्सप्रेस की शूटिंग के लिए अफगानिस्तान गए हुए थे। जहां वो 2 महीने तक रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neil nitin mukesh - फोटो : social media
नील नितिन मुकेश को भी साल 2009 में न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर रोका गया। इस दौरान उन्हें 1 घंटे से ज्यादा वक्त के लिए हिरासत में लिया गया था। नील ने बताया था कि 'बहुत ज्यादा गोरे रंग की वजह से उन्हें मेरे इंडियन होने पर शक था जिसके बाद मैं बड़ी मुश्किल से उन्हें राजी कर पाया कि मेरे माता-पिता दोनों इंडियन ही हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें