फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच एली अवराम ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Mon, 18 May 2020 09:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एली अवराम - फोटो : Social Media
देशभर में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सभी की जिंदगी थम सी गई है। देशभर में बनी इन विपरीत परिस्थितियों में कुछ सबसे ज्यादा चल रहा है तो वो है सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की काफी आमद है। सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इन्हीं में एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम।
विज्ञापन

2 of 5
Elli Avram - फोटो : Social Media
एली भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में एली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एली डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एली अवराम - फोटो : Social Media
वीडियो को एली ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में एली ने लिखा है, 'बैलेंस बेहद जरुरी है'। एली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट्स भी खूब कर रहे हैं।

4 of 5
Elli AvrRam
ये कोई पहला वीडियो नहीं है इससे पहले भी एली कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। उनके वीडियोज को फैंस काफी पसंद करते हैं। डांस के अलावा एली ने घर के काम करते हुए भी वीडियो साझा किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एली अवराम
गौरतलब है कि एली अवराम बिग बॉस के सीन 7 से चर्चा में आई थीं। उन्होंने साल 2013 में मनीष पॉल के साथ 'मिक्की वायरस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद कपिल शर्मा के साथ 'किस किस को प्यार करूं' में नजर आई थीं। वहीं हाल ही में एली मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में वे नजर आई थीं। फिल्म में एली के अलावा दिशा पाटनी, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू जैसे सितारे भी नजर आए थे।

पढ़ें: जेनेलिया ने साझा की अपने खेत की तस्वीर, बताया शाकाहारी बनने के बाद का अनुभव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें