फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलि एवराम की छोटी सी गलती ने खोला सलमान का राज, डिलीट करने से पहले वायरल हुई फोटो

Mon, 23 Apr 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान, एली एवराम और लूलिया
बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं लेकिन इस बार वह अपने कोर्ट के मामलों की वजह से नहीं बल्कि एक फोटो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल सलमान इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ वक्त गुजार रहे हैं लेकिन दोनों को लोगों ने साथ में कम ही देखा है। पर इस बार एक्ट्रेस एलि एवराम से एक छोटी-सी गलती हो गई और सलमान का राज खुल गया। 
विज्ञापन

2 of 5
एली अवराम और सलमान
एलि एवराम ने अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर एक फोटो अपलोड की है, जिसमें उनके साथ सलमान और यूलिया साथ नजर आ रहे हैं। बस फिर क्या था, जिस राज को सलमान सबसे छिपाते फिर रहे हैं वह सबके सामने आ गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान, एली एवराम और लूलिया
एलि को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने यह फोटो डिलीट कर दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बता दें कि यह तीनों वीकेंड पर सलमान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट में थे। 

4 of 5
सलमान और लूलिया
फोटो में तीनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सलमान ने एलि के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है तो पीछे यूलिया इस पोज पर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। सूत्रों की माने तो सलमान की आने वाली फिल्म 'रेस-3' में यूलिया एक रोमांटिक गाना गाने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान और लूलिया
सलमान और यूलिया के बारे में बॉलीवुड में कोई भी खुलकर बात नहीं करता है लेकिन दबी जुबान में यह कहा जाता है कि यही दोनों सात फेरे लेंगे। हालांकि सलमान ने हमेशा अपनी शादी के सवालों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया है। अब देखा रोचक होगा कि क्या सलमान को यूलिया में अपना राइट पार्टनर मिल गया है या फिर यह बस एक रूमर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें