PM Modi biopic poster
- फोटो : amar ujala
एएनआई के एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी खबरों में आई है। 'चुनाव आयोग ने ईरोज नाउ से कहा 'यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि 'मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)' के पांच एपिसोड हैं और यह आपके प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, आपको आदेश दिया है कि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को तुरंत बंद करें और अगला आदेश आने तक इस सीरीज से जुड़े सारे कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दें।' ऐसे में लोक सभा चुनाव 2019 के बीच पीएम मोदी को यह दूसरा झटका लगा है।