केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लीड रोल निभाया था। उन्होंने इसमें करीब 8 साल तक काम किया। ये सीरियल उस वक्त टेलीविजन के टॉप टेलीविजन सीरियल्स में से एक था। यहीं से एकता कपूर और स्मृति ईरानी की दोस्ती शुरू हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
Smriti Ira
- फोटो : social media
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से स्मृति ईरानी ने बहुत नाम कमाया। इस शो से उनकी ऐसी पहचान बनी कि लोग उन्हें तुलसी के नाम से बुलाने लगे। सीरियल में ये उनके किरदार का नाम था। शनिवार को स्मृति ईरानी के जन्मदिन पर एकता उनके लिए एक बहुत प्यारा सा संदेश लिखा।
विज्ञापन
3 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor
- फोटो : social media
एकता ने एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों दोस्त गले मिल रहे हैं। साथ ही, एकता ने उन्हें याद दिलाया कि आने वाले चुनावों और चुनाव प्रचार होने के बाद एकता और रविओली (एकता कपूर का बेटा) उनका इंतजार करेंगे।
4 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor
- फोटो : social media
एकता ने लिखा, ‘सोल सिस्टर, तुम उन सबसे बेहतरीन लोगों में हो जिन्हें मैं जानती हूं, मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती पर एक चीज जानती हूं कि तुम हमेशा सत्य के साथ खड़ी होती हो, और सामाज के लिए जो अच्छा है उसके लिए आवाज उठाती हो, आपके लिए दुआ और शुभकामनाएं.’
स्मृति ईरानी ने टेलीविजन की दुनिया को छोड़ राजनीति में प्रवेश कर लिया है, लेकिन इन दोनों की दोस्ती का बंधन अब भी बनी हुई है। दोनों अक्सर एक दूसरे को तारीफ करती नजर आती हैं।