एकता कपूर के लिए 31 अक्टूबर का दिन बहुत खास होता है। अब खास हो भी क्यों न। इस दिन उनके पापा जितेंद्र कपूर और मां शोभा कपूर की शादी जो हुई थी। अपने मम्मी पापा की शादी की सालगिरह पर एकता ने अपने पापा जितेंद्र कपूर और मम्मी शोभा कपूर की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक बेहद प्यारी पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
2 of 4
उन्होंने लिखा हैलोवीन से हटके 31 अक्टूबर उनके लिए साल का सबसे खास दिन होता है। 43 साल पहले शरद पूर्णिमा के दिन जितेंद्र और शोभा ने नाटकीय तरीके से शादी की थी।
For the rest it's Halloween for me it's d most imp day of d year! On sharad poornima 43 yrs ago these two had a dramatic runaway marriage !!!! ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ #happy anniversary
A post shared by Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) on Oct 31, 2017 at 2:20am PDT
विज्ञापन
3 of 4
'जम्पिंग जैक' के नाम से मशहूर हुए जितेंद्र का नाम वैसे तो हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी अभिनेत्रियों से साथ जुड़ चुका है। लेकिन उन्होंने सात फेरे अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड शोभा कपूर के साथ लिए। दोनों की शादी को 43 साल हो चुके हैं।
शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तब जितेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। शोभा उस समय ब्रिटिश एयरवेज में बतौर एयर होस्टेस्ट काम कर रही थीं। आखिरकार 18 अक्टूबर, 1974 को दोनों ने सात फेरे लिए। अब दोनों के दो बच्चे हैं तुषार कपूर और एकता कपूर।