फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद लौटा 'कसौटी जिंदगी की...' तो पागल हुए फैंस, टि्वटर पर आई कमेंट्स की बाढ़

Sun, 22 Jul 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कसौटी
एकता कपूर ने 17 साल पुराने शो 'कसौटी जिंदगी की' के वापस आने से फैंस काफी खुश हैं । हाल ही में एकता ने 'कसौटी जिंदगी की 2' का प्रोमो वीडियो रिलीज किया । सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एकता ने लिखा 'एक बार इस शानदार लव स्टोरी के वापस लौटने पर काफी उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

2 of 5
कसौटी
एकता ने यह वीडियो टि्वटर पर शेयर किया है। एकता के अलावा जब फैंस को पता चला कि 'कसौटी...' फिर से लौट रहा है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।




 


 

 
विज्ञापन

3 of 5
कसौटी
एक यूजर ने लिखा, 'जब मैं छोटी थी तब मेरी मां ये सीरियल देखा करती थीं। अब मैं भी इसे देखूंगी ।' एक और यूजर लिखती हैं, 'यह पहला सीरियल था जो मेरी मां का फेवरेट था । मिस्टर बजाज की जगह कोई नहीं ले सकता । इसका टाइटल ट्रैक मेरा फेवरेट है ।'
 

 


 

4 of 5
कसौटी
दूसरी यूजर लिखती हैं, 'इसे देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए । मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि मैं कितनी खुश हूं ।' बता दें कि 'कसौटी...' के पहले सीजन में प्रेरणा के रोल में श्वेता तिवारी और अनुराग के रोल में सिजेन खान नजर आए थे । 
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कसौटी
2001 में शुरू हुआ यह टीवी शो 9 साल तक चला था। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'कैसी ये यारियां' के एक्टर पार्थ समथान को अनुराग बसु के रोल के लिए चुना गया है। वहीं शो में विलेन के रोल में हिना खान फाइनल हुई हैं । इस बात को हिना खान ने खुद कंफर्म किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें