फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और फिल्म पर सेंसर की नजर!

Thu, 04 Aug 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : twitter
डर्टी पिक्चर (2011) के साथ सेंसर बोर्ड के संग शुरू हुई निर्माता एकता कपूर की सेक्स विषयी फिल्मों की खटपट अब एक और आने वाली फिल्म में सुनाई दे रही है। सेंसर बोर्ड ने एकता के बैनर तले आ रही निर्देशक केन घोष की फिल्म ट्रिपल एक्स में काफी काट-छांट के सुझाव दे दिए हैं।
विज्ञापन

एक और फिल्म पर सेंसर की नजर!

2 of 6
फिल्म अपने नाम के अनुरूप बताई जा रही है और इसमें न केवल अनेक उत्तेजक दृश्य हैं बल्कि कई आपत्तिजनक संवाद भी हैं। बताया जाता है कि फिल्म में सेक्स केंद्रित छह अलग-अलग कहानियां हैं। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म निर्माण से पहले 2014 में तब चर्चा में आई थी जब कहा गया कि एकता ने फिल्म के कलाकारों एक विशेष अनुबंध किया है। इसमें कलाकारों से कहा गया था कि उन्हें निर्माता-निर्देशक की इच्छानुसार अंग प्रदर्शन करना होगा और साथ ही किसी तरह का उत्तेजक सीन करने से वे इंकार नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

एक और फिल्म पर सेंसर की नजर!

3 of 6
- फोटो : twitter
फिल्म के सारे कलाकार नए हैं। कुछ कलाकारों ने अनुबंध को नकारते हुए फिल्म छोड़ दी थी। अब खबर है कि फिल्म पूरी  हो गई है और पिछले हफ्ते इसे सेंसर बोर्ड में जमा किया गया। सूत्रों के मुताबिक सेंसर ने फिल्म देखने के बाद निर्माता-निर्देशक से कहा कि इसे मूल स्वरूप में पास नहीं किया जा सकता है। उन्होंने फिल्म को फिर से संपादित करके लाने को कहा है।

एक और फिल्म पर सेंसर की नजर!

4 of 6
बताया जाता है कि इस पर एकता और केन घोष अभी विचार कर रहे हैं कि क्या सेंसर की बात मान लें या फिर फिल्म को ट्रिब्यूनल में ले जाएं। इस बीच निर्देशक ने मीडिया में आई इन खबरों खंडन करते हुए कहा कि अभी वह फिल्म को अंतिम रूप दे रहे हैं। उन्होंने इस बारे में बात करने से इंकार किया है कि फिल्म का विषय क्या है। मगर सूत्र अपने दावों पर कायम हैं।
विज्ञापन

एक और फिल्म पर सेंसर की नजर!

5 of 6
उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में एकता कपूर ने सेक्स विषयक फिल्में बनाई हैं और वे अक्सर सेंसर की कैंची में उलझी हैं। डर्टी पिक्चर से लेकर क्या कूल है हम सीरीज की तीनों फिल्में, रागिनी एमएमएस-2 इनमें शामिल हैं। इनके अतिरिक्त पिछले दिनों एकता की बनाई उड़ता पंजाब के सेंसर बोर्ड से विवाद को लेकर भी खूब हंगामा हुआ था। इसी तरह बीते महीने उनकी कंपनी की सेक्स कॉमेडी ग्रेट ग्रैंड मस्ती भी काफी काट-छांट के बाद रिलीज हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और फिल्म पर सेंसर की नजर!

6 of 6
कभी समझा जाता था कि एकता कपूर जिस फिल्म को हाथ में लें वह चल निकलती है। परंतु इस साल एक के बाद एक वो प्रोजेक्ट फेल हुए हैं जिनसे एकता का नाम या उनकी कंपनियां जुड़ी थीं। ट्रेड के सूत्रों के अनुसार क्या कूल हैं हम-3, अजहर, उड़ता पंजाब से लेकर ग्रेट ग्रैंड मस्ती तक तमाम फिल्में टिकट खिड़की पर नाकाम साबित हुईं और इन्होंने एकता को घाटा दिया। खबर है कि सबसे बड़ा 27 करोड़ रुपये का घाटा उन्होंने आखिरी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती से हुआ। हालांकि इसका एक पक्ष यह है कि फिल्म रिलीज के लिए तय तारीख से करीब तीन हफ्ते इंटरनेट पर लीक हो गई थी और लाखों लोगों ने इसे डाउनलोड करके कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन पर ही देख लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें