फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रीम गर्ल' में लड़की के किरदार के लिए आयुष्मान को ही क्यों चुना? एकता कपूर ने किया खुलासा

Mon, 19 Aug 2019 12:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाई है। अब वो अपनी अगली फिल्म ड्रीम गर्ल में लड़की का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में आयुष्मान कई जगह साड़ी पहने हुए दिखेंगे तो वहीं आवाज में भी बदलाव किया है। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। जब एकता कपूर से पूछा गया कि इस रोल के लिए आयुष्मान को क्यों चुना गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
dream girl - फोटो : instagram
एकता कपूर ने कहा कि 'जब फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं काफी प्रभावित हुई। मैं केवल एक ही अभिनेता को जानती थी जो अपनी आवाज को बहुत अच्छे से बदल सकता था और वो थे आयुष्मान खुराना। मुझे यकीन था कि आयुष्मान स्क्रिप्ट पर दांव लगाएंगे और ये नहीं देखेंगे कि यह कितनी बड़ी फिल्म है या निर्देशक का पिछला काम कैसा था।'
विज्ञापन

3 of 5
ड्रीमगर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कहती हैं कि 'मुझे भरोसा था कि आयुष्मान फिल्म की कहानी पढ़ेंगे और इस किरदार के लिए हां कह देंगे। आयुष्मान को ड्रीम गर्ल के लिए चुनना एक सही फैसला था। ट्रेलर को अभी तक दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आयुष्मान की पिछली कई फिल्में सुपरहिट रही हैं अब ऐसे में ड्रीम गर्ल से भी काफी उम्मीदें हैं।'

4 of 5
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है जिसका नाम है 'राधे- राधे'। इस गाने के बारे में फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फिल्म जब मथुरा बेस्ड है तो राधे कृष्णा का गाना कैसे शामिल नहीं करते।

पढ़ें: कोई बना 'ड्रीमगर्ल' तो कोई 'आंटी नंबर वन', आयुष्मान सहित इन 6 अभिनेताओं ने निभाए महिला किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
इस कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य हैं जो इससे पहले छोटे पर्दे पर कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा का शो लिखते आए हैं। वो इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ड्रीम गर्ल 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें