फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को लेकर इमोशनल हुईं एकता कपूर, बोलीं- 'उसे सबसे पहले बताऊंगी उसका कोई पिता नहीं'

Sun, 22 Sep 2019 09:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ekta Kapoor with son Ravie Kapoor - फोटो : instagram
टीवी क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर ने कुछ महीने पहले सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया। मां बनने के बाद एकता अपने सीरियल्स के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी काफी बिजी हो गई हैं। अब एकता ने मां बनने के अनुभव शेयर किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ekta Kapoor and Jitendra - फोटो : instagram
एकता कपूर इंडिया टुडे कॉन्कलेव में पहुंची थीं। बेटे को लेकर तमाम तरह की सलाह मिलने पर एकता ने कहा कि 'करिश्मा कपूर के साथ मेरा एक शो आने वाला है। इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे दूसरी मांए हीं एक मां पर प्रेशर बनाती हैं जब वो मां होती है। पिछले 6 महीने में मुझे इतनी सारी सलाह मिली कि मैं बता नहीं सकती।'
विज्ञापन

3 of 5
ekta kapoor - फोटो : social media
एकता कपूर ने आगे कहा कि 'एक दिन मैं अपने 7 महीने के बेटे से बातें कर रही थी। मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे साथ-साथ सीख रही हूं। दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता। मैं भी नहीं हूं। अपने बेटे को सबसे पहले मैं बताऊंगी कि तुम्हारे पिता नहीं है। मैं उसे परियों की कहानियां नहीं सुनाउंगी और ना ही उसे किसी बात पर गोल-गोल घुमाऊंगी। मैं ना तो एक परफेक्ट मां हूं और ना ही मैं बनना चाहती हूं।'

4 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के बेटे का नाम रवि कपूर है। जो कि एकता के पिता और अभिनेता जीतेंद्र का असली नाम भी है। एकता हाल ही में बेटे रवि के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर पहुंचीं। जहां से एकता के बेटे की तस्वीरें वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
इस खास मौके पर एकता ने रवि को भगवान कृष्ण की तरह धोती और कुर्ता पहनाया हुआ था। इसके साथ ही माथे पर लगा टीका उन पर काफी जंच रहा था। सामने आई तस्वीरों में एकता रवि को गोद में लिए हुए दिखीं और उनकी दोस्त हरलीन उनके साथ नजर आ रही हैं। 

कैसा दिखता है एकता कपूर का 7 महीने का बेटा, न चाहते हुए भी अचानक सामने आई पहली तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें