फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर के घर में इस समय उत्सव का माहौल है और इसकी वजह है एकता कपूर का माँ बनना। एकता कपूर ने आज सरोगेसी के माध्यम से हुए अपने सुंदर नवजात शिशु का घर में स्वागत किया है और इसलिए पूरे परिवार की खुशी आज सातवें आसमान पर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : file photo
डॉ नंदिता पलशेतकर ने कहा,"मां बनने के लिए कुछ साल पहले एकता कपूर मेरे पास आई थीं। हमने उन्हें आईयूआई और आइवीएफ की कई प्रक्रिया के साथ गर्भवती होने में मदद करने की कोशिश की थी। लेकिन हम असफल रहे। इसलिए हमें सरोगेसी की तकनीक की मदद लेनी पड़ी जो हमने अपने ब्लूम आईवीएफ सेंटर में 9 महीने पहले की थी। नौ महीने बाद आखिरकार रविवार को एक बच्चे के जन्म के साथ उन्होंने सफलता हासिल कर ली है। ”
विज्ञापन
3 of 5
एकता कपूर
- फोटो : file photo
इस साल 27 जनवरी को पैदा हुए बच्चे का नाम एकता के पिता के नाम पर रवि कपूर रखा गया है। यह पहली बार हुआ है कि किसी महिला सेलेब्रिटी ने सरोगेसी का यह रास्ता चुना है और वह सिंगल मॉम बन गई हैं।
4 of 5
Ekta Kapoor
- फोटो : file photo
एकता के करीबी सूत्र बताते हैं कि, “वह पूरी प्रक्रिया में शामिल थीं। वह डॉक्टर से हर चरण में माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट लेती रहती थी। एक माँ बनने के लिए यह उसका दृढ़ संकल्प था जिस वजह से यह संभव हो पाया।" कुछ साल पहले एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। कपूर खानदान को इतनी खूबसूरती से बढ़ता हुआ देखना अद्भुत है।
एकता कपूर ने कहा, "भगवान की कृपा से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है, लेकिन मेरे जीवन में इस खूबसूरत बच्चे के आने की भावना पूरी दुनिया से अलग है। मैं यह व्यक्त भी नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है। जीवन में सब कुछ उस तरह से नहीं होता जैसा आप चाहते हैं, लेकिन उन अड़चनों का हमेशा समाधान होता है। । यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है और मैं एक मां होने के इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। ”