फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता ने गरीबों को इस तरह बांटे केले तो लोगों ने किया ट्रोल, कहा- दे रही हो या फेंक रही हो ?

Sun, 23 Feb 2020 02:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ekta Kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर का इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना कर रही हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह मंदिर के बाहर बैठे लोगों को केले बांटती हुई दिखाई दे रही हैं। गरीब लोगों को केले बांटने के तरीके पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एतराज जताया है और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ekta Kapoor - फोटो : social media
दरअसल Viral Bhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता कपूर का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वह मंदिर के बार लाइन से बैठे गरीब लोगों को केले बांट रही हैं, लेकिन वीडियो में दिखाया गया है कि एकता कपूर सभी गरीबों को दूर से केले देती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ekta Kapoor - फोटो : social media
abhijith._69 नाम के यूजर ने एकता कपूर को ट्रोल करते हुए लिखा- 'वाह! कितना अच्छा तरीका है केले देने का, जैसे उनके हाथ पर फेंक देना? अगर आपको ऐसा लगता है कि उन्हें छूने से आपको कोई बीमारी हो जाएगी, तो आप इस तरह के जरूरतमंद काम ना करें, वाह! मैं स्तब्ध हूं।' missdivyarani ने कमेंट में लिखा- देखें वो (एकता कपूर) गरीबों को केले दे रही हो या उनके हाथों में फेंक रही हैं, क्योंकि वह इन लोगों को छूना नहीं चाहती हैं। rehman.nf ने लिखा- ऐसा लग रहा है एहसान कर रही हैं, उनके हाथों में केला फेंक रही हैं।

4 of 5
ekta kapoor - फोटो : social media
आपको बता दें कि बीते दिनों एकता कपूर अपने बेटे रवि का जन्मदिन मनाने की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। रवि कपूर के जन्मदिन पर छोटे और बड़े पर्दे के सितारे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी थी। एकता कपूर ने बेटे रवि के जन्मदिन पर धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने रविवार को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। पार्टी अंधेरी के एक क्लब में रखी गई थी। जन्मदिन की इस पार्टी में एकता कपूर अपने बेटे को गोद में लेकर पहुंचीं। आमतौर पर एकता बेटे को मीडिया के सामने लाने से बचती हैं। इस दौरान रवि कपूर थोड़ा परेशान दिख रहे थे जब उनकी मां ने उन्हें गोद में ले लिया तो वो शांत हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor with son Ravi - फोटो : instagram
एकता ने बेटे रवि को मीडिया से भी मिलवाया और सभी पेपराजी को हाय करने के लिए कहा। ऐसा पहली बार है जब एकता ने बेटे को मीडिया से इस तरह मिलवाया है। मां की बात मानते हुए रवि ने भी वहां मौजूद सभी को हाथ हिलाते हुए हैलो कहा। रवि कपूर के जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी पहुंचे। वो अपने बेटे लक्ष्य कपूर के साथ थे। तुषार ने लक्ष्य के साथ कैमरामैन को पोज दिया। लक्ष्य को देखकर ऐसा लग रहा है वो कैमरे के सामने शर्मीले हैं।

पढ़ें: 'इंडियन आइडल' के फिनाले से पहले हुआ कुछ ऐसा फूट-फूटकर रोने लगे हिमेश रेशमिया, देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें