फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से अपने बेटे की तस्वीर शेयर नहीं कर पा रहीं एकता कपूर, भाई तुषार कपूर ने खोला राज

Sun, 09 Jun 2019 01:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ekta Kapoor, Tusshar Kapoor - फोटो : social media
टीवी की दुनिया का रंग-रूप बदलने वाली एकता कपूर ने 7 जून को अपना 44वां जन्मदिन मनाया था। एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। एकता अपने पिता जितेंद्र, मां शोभा कपूर, भाई तुषार कपूर, भतीजे लक्ष्य और अपने बेटे रावी कपूर के साथ मुंबई के पॉश इलाके में रहती हैं। तुषार कपूर और एकता कपूर दोनों सरॉगसी के जरिए बच्चों के पैरंट्स बने हैं। एकता ने आज तक अपने बेटे रावी की कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है। इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह है जिसका राज उनके भाई तुषार कपूर ने खोल दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ekta kapoor - फोटो : social media
एकता कपूर पिछले ही साल सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी हैं । वो सिंगल मदर हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहतीं। वहीं उनके भाई तुषार के बेटे लक्ष्य की उम्र लगभग 3 साल है। तुषार अक्सर लक्ष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं लेकिन एकता ने आज तक अपने बेटे की तस्वीर शेयर नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 5
Tusshar Kapoor Ekta Kapoor
हाल में तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। तुषार ने बताया कि उनका परिवार नहीं चाहता है कि न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाएं। फैमिली का मानना है कि जब बच्चा ज्यादा छोटा हो तो उसकी तस्वीरें शेयर नहीं की जानी चाहिए।

4 of 5
Tusshar Kapoor
तुषार ने आगे कहा कि पूरे परिवार ने इस बात को लेकर बात कि और तब ये तय हुआ कि जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए तभी उसकी तस्वीरें मीडिया के साथ शेयर की जाएं। तुषार का कहना है कि जैसे ही बच्चे की तस्वीरें बाहर आती हैं तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं और इसलिए उनका परिवार ज्यादा छोटे बच्चों की तस्वीर शेयर करने में सहज नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tusshar kapoor
तुषार ने बताया कि लक्ष्य को रवि बहुत पसंद है और वह उसे छोटा भाई कहकर बुलाता है। हालाकि जब वह रवि को अपनी गोद में लेते हैं तो लक्ष्य थोड़ी जलन होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें