फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पवित्र रिश्ता फंड' से एकता कपूर ने खींचे हाथ, कहा- 'ये फंड मेरे द्वारा शुरू नहीं किया गया'

Wed, 19 Aug 2020 08:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरी बॉलीवुड इंड्सट्री में अलग- अलग तरह की बातें होने लगी थीं। किसी ने इसे नेपोटिज्म से जोड़ा तो किसी ने सुशांत को डिप्रेशन का शिकार बताया। इसी बीच सुशांत के पहले धारावाहिक जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था 'पवित्र रिश्ता', उसके नाम से एक फंड की शुरुआत की गई। इस फंड की शुरुआत मेंटल अवेयरनेस के रूप में की गई। जबकि सुशांत के परिवार ने इस फंड के ऊपर आपत्ति जताई है। वहीं अब एकता कपूर ने इस फंड से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एकता कपूर, पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media
पवित्र रिश्ता फंड की शुरुआत सुशांत के डिप्रेशन में होने की खबरें आने के बाद की गई थी। इस फंड के एलान के बाद से ही एकता कपूर को ट्रोल किया जाने लगा। इस फंड का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया। जिसके लेकर सुशांत के फैंस ने एकता कपूर को जमकर लताड़ लगाई। अब इस मामले को लेकर एकता कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
एकता कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
एकता कपूर ने ट्रोलर्स का शिकार होने के बाद अब इस फंड से अपने हाथ खींच लिए लिए हैं। इसके लिए एकता ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक बयान जारी किया है। एकता ने अपनी पोस्ट को साझा करते हुए उसके साथ लिखा, 'ये फंड तो मेरे द्वारा शुरू भी नहीं किया गया था, इसे Zee ने शुरू किया था और जरूरतमंद लोगों के लिए था, मैं किसी भी अन्य मेंटल अवेयरनेस फंड में हमेशा जी के साथ हूं जो वो करना चाहें, लेकिन इस मामले में मैं खुद को इस फंड से पूरी तरह अलग करना चाहती हूं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में उम्मीद है सच सामने आए।'

4 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, 'मैं मेंटल हेल्थ को पूरी तरह सपोर्ट करती हूं लेकिन मैं खुद को 'पवित्र रिश्ता फंड' से पूरी तरह अलग कर रही हूं। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और सुशांत की मौत की वजह को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो जाती, मैं इस फंड से अलग ही रहूंगी। मैं फिलहाल खुद को इस फंड से अलग कर रही हूं। मुझे लगता है कि सुशांत की अचानक मौत के पीछे और भी चीजें हैं। पूरे देश के साथ-साथ मैं भी सच जानना चाहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में जिस दिन का उनके फैंस को और पूरे परिवार को इंतजार था वो दिन आखिरकार आ ही गया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में फैसला लेते हुए इस केस को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दिया है। केस सीबीआई को सौंपे जाने के बाद एकता कपूर ने भी ये फैसला किया और फिलहाल के लिए इस फंड से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

पढ़ें: इन पांच अभिनेत्रियों ने सलमान खान के साथ शुरू किया था करियर, लेकिन नहीं बना पाईं खास पहचान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें