फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं एकता कपूर की कुंडली के 10 राज, दबंग कंटेंट क्वीन की इस बात से बंध जाती है घिग्गी

Fri, 07 Jun 2019 07:34 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
रुपर्ट मर्डोक ने 19 साल पहले जब स्टार प्लस को हिंदी चैनल बनाने का ऐलान किया तो इसकी शुरूआत एक साथ तीन शोज से हुई। कौन बनेगा करोड़पति को अमिताभ बच्चन का सहारा था। लेकिन इसके साथ शुरू हुए दो शोज, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर घर की ने भारतीय टेलीविजन पर धारावाहिकों के इतिहास बदल दिए। एकता तब तक 11 सीरियल और बना चुकी थीं, लेकिन इन दोनों सीरियल्स ने ही लोगों को एकता के टैलेंट की दुनिया भर में पहचान बनाई। एकता 7 जून को 44 साल की हो रही हैं, आइए आपको बताते हैं एकता के कुछ और दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन

2 of 11
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मां की लाड़ली
7 जून 1975 को जन्मी एकता कपूर जाने माने फिल्म अभिनेता जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी हैं। एकता अपनी मां शोभा कपूर के बेहद करीब है और उनकी लाड़ली बेटी भी है। एकता की मां शोभा कपूर उनके साथ बालाजी टेलीफिल्म्स में पार्टनर हैं। एकता के भाई तुषार कपूर बता चुके हैं कि एकता को अपने पिता जीतेंद्र के आसपास अपनी मां के अलावा किसी दूसरी औरत का रहना पसंद नहीं रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 11
एकता कपूर - फोटो : file photo
15 साल की उम्र से काम 
एकता कपूर ने मात्र 15 साल की उम्र में फिल्मकार कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप करना शुरू किया। पिता से फाइनेंस मिलने के बाद वह सीरियल निर्माण में जुटीं। और, सिर्फ 26 साल की उम्र में वह फिल्म क्योंकि मैं झूठ नही बोलता  से  फिल्म निर्माता भी बन गईं। एकता ने क्या कूल है हम, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और द डर्टी पिक्चर जैसी कई हिट फिल्में बनाईं हैं। 

4 of 11
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
कंटेंट क्वीन
अब तक सवा सौ से ज्यादा धारावाहिक बना चुकीं एकता कपूर को कंटेंट क्वीन कहा जाता है। टेलीविजन पर उन्होंने सास बहू से लेकर रहस्य रोमांच तक के धारावाहिकों का नए ट्रेंड सेट किए। सुशांत सिंह राजपूत और विद्या बालन जैसे सितारे उनके धारावाहिकों से ही चमके। उनका एक ओटीटी भी है, ऑल्ट बालाजी। फिल्म, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम करने वाली वह इकलौती महिला प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
ज्योतिष की पुजारिन
एकता कपूर उन लोगों में से है जो ज्यातिषिशास्त्र और अंकशास्त्र में बहुत ही ज्यादा यकीन करती है। इसी कारण से एकता ने अपनी फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई अगेन का नाम बदलकर वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा कर दिया था। एकता अक्सर काले कपड़ो और काली हाई हील सैंडल में दिखती है इसके पीछे भी ज्योतिषीय कारण है। ज्योतिषि सुझावों के कारण ही एकता की ज्यादातर फिल्मों और धारावाहिकों के नाम ‘क’ अक्षर से शुरू होते है।
 
विज्ञापन

6 of 11
एकता कपूर - फोटो : file photo
ऊंचाई और अंधेरे से डर
वैसे तो एकता को टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की सबसे निडर और प्रभावशाली महिलाओं में गिना जाता है, लकिन हर इंसान की तरह एकता को भी कुछ चीजों से डर लगता है। एक इंटरव्यू के दौरान उनके भाई तुषार कपूर ने बताया कि एकता को ज्यादा ऊंचाई और अंधेरे से बहुत डर लगता है। इसके अलावा एकता हेलीकॉप्टर में भी बैठने से डरती हैं।
विज्ञापन

7 of 11
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
चॉकलेट सबसे बड़ी कमजोरी
एकता कपूर को चॉकलेट से बेहद लगाव है। एक इंटरव्यू के दौरान एकता ने स्वयं स्वीकार किया कि वह चॉकलेट के लिए किसी भी सीमा को पार कर सकती हैं। इतना ही नही एकता का पूरा फ्रिज चॉकलेट से भरा रहता है। इसके अलावा एकता आइसक्रीम और केक भी चॉकलेट फ्लेवर के ही पसंद करती है।
 

8 of 11
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
बिन ब्याह बनीं मां
44 साल की एकता कपूर अभी कुवांरी है लेकिन एक बच्चे की मां है। एकता ने  हाल ही मे सरोगेसी के जरिए एक बेटे को जन्म दिया। एकता की करीबी दोस्त मोना सिंह  इस बच्चे की बेबीसिटर हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के असली नाम पर ही रवि रखा है।
 

9 of 11
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
जानवरों से प्यार
एकता ने अपने ऑफिस और घर के आस पास भटकने वाले कई कुत्तों को गोद लिया है और उनके देखभाल का पूरा खर्चा देरही हैं। इसके अलावा एकता के भाई तुषार कपूर इन देशी कुत्तों के लिए एक एनजीओ के लिए काम भी कर रहे हैं।
 

10 of 11
ekta kapoor - फोटो : file photo
पार्टियों की शौकीन
एकता कपूर को हिंदी सिनेमा की सबसे अच्छी पार्टियां आयोजित करने के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप एकता कपूर की पार्टी में जा रहें है तो आपका पेट खाली रहना चाहिए क्योंकि पार्टी में आपका पेट खाने पीने की चीजों वैसे ही भर जाएगा। एकता भी खाने पीने को लेकर काफी शौकीन हैं। इन पार्टियों में उनकी ड्रेस भी हर बार सबसे अलग होती है।
विज्ञापन

11 of 11
ekta kapoor
संवाद की महारथी
2001 में एकता को एशिया वीक पत्रिका ने 50 सबसे प्रभावशाली महिला कम्युनिकेटर्स की फेहरिस्त में जगह दी। इसके अलावा एकता को देश की शीर्ष 25 महिला उद्यमियों की लिस्ट में भी जगह मिल चुकी है। एकता तमाम इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स और फोर्ब्स टाईकून ऑफ टुमॉरो जैसे तमाम प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें