दिशा पाटनी
- फोटो : instagram
साड़ी में दिशा का ग्लैमरस लुक
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन वह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं। अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के ट्रेलर लॉन्च में दिशा अपने फैंस को सरप्राइज करती दिखीं। दिशा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में दिशा पाटनी का इंडियन लुक में सेक्सी अंदाज नजर आ रहा है। साझा की गई तस्वीरों में दिशा झीनी सी साड़ी पहने पोज देती दिख रही हैं। दिशा ने पिंक साड़ी के साथ सिल्वर कलर का ब्लाउज पहन रखा था, जिसे डिजाइनर फाल्गुन शेन ने डिजाइन किया है। अपने गॉर्जियस लुक को कंप्लीट करने के लिए अभिनेत्री ने खुले बाल, लाइट मेकअप के साथ ईयरिंग्स कैरी कर रखे हैं। दिशा का यह स्टनिंग अवतार देख यूजर्स का दिल धक-धक होना लाजमी है। इस साड़ी में उनकी बॉडी के कर्व्स उभर कर आ रहे हैं। इस साड़ी में दिशा गजब की हॉट नजर आ रही हैं।