ट्विटर पर 'एक विलेन रिटर्न्स' को यूजर्स ने ठीक-ठाक रिव्यू दिए हैं। कई लोगों ने फिल्म को अच्छा बताया है तो कुछ लोगों ने इस फिल्म को मोहित सूरी का स्टाइल कहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तुलना 'विक्रांत रोणा' से हो रही है और विक्रांत रोणा को बेहतर बताते हुए 'एक विलेन रिटर्न्स' को खराब बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'एक विलेन रिटर्न्स ग्लैमर और अच्छे संगीत से भरपूर है। मोहित सूरी एक मनोरंजक कहानी सुनाते हैं। एक तरफा प्यार और सीरियल किलिंग की कहानी ने इस फिल्म को सही रास्ता दिया है।'
एक और यूजर ने इस फिल्म को पांच स्टार में से 3.5 स्टार दिया है। यूजर ने लिखा, 'EkVillinReturns मूवी की सकारात्मक समीक्षा 3.5। मूवी अवश्य देखें और इस मूवी को देखें।' एक और यूजर ने लिखा, '#EkVillinReturns को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। #BhoolBhulaiyaa2 के बाद इस इकलौती फिल्म को न्यूट्रल ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म बॉलीवुड को निराश नहीं करेगी। सब अच्छा हो।'
फैंस के इन रिव्यू से साफ है कि दर्शकों को फिल्म अच्छी लगी है। कई लोगों ने फिल्म के पैसा वसूल भी बताया है। हालांकि, इन तारीफ के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है। यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि 'एक विलेन रिटर्न्स' के साथ 'विक्रांत रोणा' भी रिलीज हुई है।