एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
'एक विलेन रिटर्न्स' स्टार कास्ट फीस
एक विलेन रिटर्न्स में अभिनेता जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं ऐसे में जबरदस्त एक्शन तो होना ही है। फिलहाल बात करें फीस की तो जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के लिए जॉन ने 5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, वहीं अर्जुन कपूर ने भी इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। एक विलेन रिटर्न्स में अभिनेत्री तारा सुतारिया ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हैं, रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये लिए हैं, वहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी ने 'विलेन 2' के लिए सबसे ज्यादा मोटी रकम ली है। जानकारी के मुताबिक दिशा ने इस फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।