फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ek Villain Returns: क्या गुब्बारों के रिकॉर्ड से बरसेगी कृपा, 'एक विलेन रिटर्न्स' का गाना प्रमोट करने नहीं पहुंचे जॉन अब्राहम

Mon, 11 Jul 2022 12:07 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Ek Villain Returns - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल की पहली छमाही में दर्शक जी भरके सिनेमा देख रहे हैं। ओटीटी पर लोगों का जाना कम हुआ है। अब यार दोस्तों और घरवालों के साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखने का अपना ही मजा है। लेकिन, हिंदी सिनेमा दर्शकों के इस नए उछाह का फायदा लेता दिख नहीं रहा। फिल्म बनाने के बाद हिंदी फिल्मों के सितारे दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए तरह तरह के जुगाड़ कर रहे हैं और दर्शक हैं कि बिना अच्छी कहानी और बिना बेहतर प्रस्तुतीकरण की गारंटी मिले सिनेमाघरों तक आने को तैयार नहीं है। एक्शन उन्हें पसंद नहीं आ रहा और आठ साल बाद लौटे ‘एक विलेन’ को इसीलिए म्यूजिकल फिल्म बताकर खूब प्रमोट किया जा रहा है। हालांकि, यहां नवी मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में दर्शक पूरे समय जॉन अब्राहम का ही इंतजार करते रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Ek Villain Returns - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुब्बारों की बारिश का रिकॉर्ड
फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के कलाकार शनिवार को नवी मुंबई में वाशी के इनऑर्बिट मॉल पहुंचे थे गुब्बारों का रिकॉर्ड बनाने। आठ हजार पीले गुब्बारों की बारिश के साथ फिल्म के गाने को मॉल में मौजूद तमाम दर्शकों के बीच सेलिब्रेट किया गया। अपने पसंदीदा कलाकार की झलक पाने के लिए मॉल में दर्शक खचाखच भरे हुए थे। इस आयोजन में कलाकारों को बैलून ड्रॉप के साथ जादू करते हुए देखकर दर्शकों ने भी गाना गुनगुनाने में उनका साथ दिया।

विज्ञापन

3 of 6
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन अब्राहम के नाम पर उछले दर्शक
मॉल में बने स्टेज पर अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया को बुलाया गया। पहले से ही तय था कि इस कार्यक्रम में यही तीनों कलाकार भाग लेने वाले हैं। लेकिन वहां जुटी तमाशबीन शायद इस बात से अनजान थे। जैसे ही स्टेज पर एंकर ने जॉन अब्राहम के नाम की घोषणा की तो उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे। मीडिया कर्मियों को भी लगा शायद स्टेज पर जॉन की एंट्री सरप्राइज रखा गया है।

4 of 6
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन को न देख निराश हुए प्रशंसक 
जैसे ही स्टेज पर एंकर ने जॉन अब्राहम के नाम की घोषणा की, उनके प्रशंसकों ने ताली और सीटी बजाकर पूरे जोश के साथ उनका स्वागत करना चाहा लेकिन एक पल में ही सबका जोश ठंडा पड़ गया। स्टेज पर जॉन नहीं आए। प्रशंसकों के लिए उनका एक वीडियो संदेश बड़े स्क्रीन पर चलाया गया। वीडियो संदेश में उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताया।

विज्ञापन

5 of 6
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

आगे भी शायद न दिखें जॉन
पूरे कार्यक्रम के दौरान इस बात को लेकर खुसुर पुसुर होती रही कि जॉन अब्राहम 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन हिस्सा शायद ही लें। उनकी नई फिल्म ‘तेहरान’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 'एक विलेन रिटर्न्स' को पूरी तरह से अर्जुन कपूर की फिल्म की तरह ही प्रमोट किया जा रहा है। जब फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ था तब भी मीडिया के ज्यादातर सवालों के जवाब अर्जुन कपूर ने ही दिए और जॉन अब्राहम ने तब इशारा भी किया कि ये अर्जुन कपूर का दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ek Villain Returns - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन, तारा और दिशा की मस्ती
कार्यक्रम की शुरुआत गायक राघव चैतन्य के गए गीत  'दिल' की प्रस्तुति से हुई। उसके बाद स्टेज पर एक एक करके अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की एंट्री हुई। कलाकारों ने मौजूद दर्शकों से फिल्म देखने का वादा लिया और गुब्बारों की जब बारिश हुई तो तीनों खूब मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें