बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में सभी सितारे हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। चाहे वह दिवाली हो या ईद, हर बॉलीवुड स्टार त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में आज ईद है और बॉलीवुड की खान तिकड़ी से लेकर और कई सितारें इस मौके को खास अंदाज में मनाने के लिए तैयार हैं। कई बार यह सितारें इसे बहुत जोरो-शोरो से मनाते हैं, तो कई बार वह इसे सादगी से अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं। सभी फैंस यह जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे की इस बार उनके चहेते सितारे ईद कैसे मनाएंगे। चलिए जानते हैं सितारे कैसे इस साल ईद मनाने का सोच रहे हैं।