फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid special: कोई परिवार के साथ तो कोई काम में व्यस्त, जानिए इस ईद पर क्या कर रहे हैं आपके पसंदीदा सितारे

Tue, 03 May 2022 03:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : social media
बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में सभी सितारे हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। चाहे वह दिवाली हो या ईद, हर बॉलीवुड स्टार त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में आज ईद है और बॉलीवुड की खान तिकड़ी से लेकर और कई सितारें इस मौके को खास अंदाज में मनाने के लिए तैयार हैं। कई बार यह सितारें इसे बहुत जोरो-शोरो से मनाते हैं, तो कई बार वह इसे सादगी से अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं। सभी फैंस यह जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे की इस बार उनके चहेते सितारे ईद कैसे मनाएंगे। चलिए जानते हैं सितारे कैसे इस साल ईद मनाने का सोच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
साल के इस दिन शाहरुख खान अपने घर 'मन्नत' की बालकनी में आकर अपने फैंस से रूबरू होते हैं। वह अपने फैंस से मिलकर ईद के इस त्योहार को और स्पेशल बना देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शाहरुख अपने परिवार के साथ ही समय बिताएंगे और इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि वह अपने फैंस से भी मिलने आएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। गणपति हो या दिवाली उनके लिए हर त्योहार समान है, खबरों की माने तो सलमान इस साल अपने परिवार के साथ ईद मनाएंगे। वह अक्सर ऐसे खास मौके पर अपने परिवार को तवज्जो देते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

4 of 8
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_
आमिर खान
इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस समय अपनी आने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को प्रमोट करने में बिजी हैं। वह अक्सर त्योहारों पर भी अपने काम में व्यस्त रहते हैं। इस बार वह ईद के मौके पर राजस्थान के नवलगढ़ पहुंचे और फैंस को बधाई दी। 
विज्ञापन

5 of 8
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
पटौदी खानदान के वारिस और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस ईद पर अपनी पत्नी करीना और बच्चों के साथ यह त्योहार मनाएंगे। सैफ ने अपने घर पर छोटा सा फंक्शन रखा है, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान
इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक अभिनेत्री सारा अली खान इस साल इस खास मौके पर अपने परिवार से दूर रहेंगी। वह इस समय अपनी आगामी फिल्म 'गैसलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

7 of 8
संजय दत्त - फोटो : Instagram
संजय दत्त
संजू बाबा ने भी इस साल की ईद अपने परिवार के साथ मनाने का फैसला किया है। वह यह त्योहार दुबई में मनाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
fatima sana shaikh - फोटो : instagram
फातिमा सना शेख
फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख इस समय काफी चर्चाओं में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'थार' के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसकी वजह से वह अपने परिवार से दूर रहेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें