ईद आने को है। भारत में यह त्यौहार सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के गले मिलकर मनाते हैं। ईद के मौके पर मुस्लिम अपने सभी रिश्तेदार और दोस्तों को अपने घर पर आमंत्रित करते हैं और स्वादिस्ट भोजन कराते हैं। ईद का मौका हो और गाने न हो ये कैसे हो सकता है। आइए इस खास मौके पर आपको सुनाते हैं ईद के ये बेहतरीन गाने।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खान' का गाना 'वल्ला रे वल्ला' आपके ईद में चार चांद लगा देगा। इस गाने के लिए अक्षय के साथ स्पेशयली सलमान खान को भी लिया गया था।
विज्ञापन
साल 2002 में आई फिल्म तुमको न भूल पाएंगे का गाना 'ईद मुबारक' आज भी फैंस की पहली पसंद होता है। सोनू निगम और अलका याज्ञनिक की दिलकश आवाज में गाया हुआ यह गीत ईद के गानों में खास जगह रखता है।
फिल्म बजरंगी भाईजान का ये गाना 'भर दो झोली...' आपकी ईद की खुशियां दोगुनी कर देगा।
विज्ञापन
हीरो हिंदुस्तानी का गाना 'चांद नजर आ गया' तो आपको इस ईद जरूर सुननी चाहिए।