‘शेप ऑफ यू’ गाने से पूरी दुनिया में धूम मचा चुके ब्रिटिश सेनसेशन एड शीरन ने मुंबई में अपने लाइव कॉन्सर्ट से पहले बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के साथ रातभर पार्टी की। कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान ने अपने घर पर यह पार्टी रखी। इस जलसे की तस्वीरों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
2 of 9
Ed Sheeran Party
ब्रिटिश मूल के लोकप्रिय सिंगर एड शीरन के लिए रखी गई पार्टी में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मलाइका अरोड़ा, नेहा घूपिया, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई बॉलीवुड हस्ती शामिल हुई।
विज्ञापन
3 of 9
Ed Sheeran Party
बड़े लोगों की पार्टी में भले ही बच्चों को इस सिंगिंग सेनसेशन से मिलने का मौका ना मिला हो, लेकिन फराह खान ने अपने तीनों बच्चों से वह यादगार पल नहीं छीना। उन्होंने एड शीरन के साथ अपने बच्चों की मुलाकात करवाई और उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की।
4 of 9
Ed Sheeran Party
पार्टी एड शीरन के लिए रखी गई थी लेकिन लाइमलाइट लूटने में शाहरुख खान ने कोई कसर ना छोड़ी। फराह खान ने भी होस्ट होने के साथ साथ दोस्त की भी भूमिका बखूबी निभाई।
विज्ञापन
5 of 9
Ed Sheeran Party
शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पार्टी का लुत्फ उठाने पहुंचे। फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहने का इससे बढ़िया तरीका और क्या होगा भला!
विज्ञापन
6 of 9
Ed Sheeran Party
फराह खान की पार्टी में उनके भाई और फिल्म मेकर साजिद खान भी पहुंचे। उन्होंने भी इस सेलिब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाई। साजिद खान इन दिनों रियलिटी शो 'लाफ्टर चैलेंज' में बतौर जज नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Ed Sheeran Party
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी मौके पे चौका मारा और एड शीरन के साथ सेल्फी ले ली। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा-
A world famous musician stuck with a dissatisfied selfie clicker ... 😜 thank you @edsheeran for ur music , more importantly for ur patience! 😍 #fangirl pic.twitter.com/YEflDGDCAp
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) November 18, 2017
8 of 9
Ed Sheeran Party
'नागिन' फेम मौनी रॉय के साथ भी एड शीरन ने कैमरे के लिए पोज किया। मौनी ने इस दौरान शीरन का मशहूर गाना 'थिंकिंग आउट लाउड' भी गाया। टीवी से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द बॉलीवुड का हिस्सा बनने जा रही हैं।
मशहूर एंकर और बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल ने भी मौके पे चौका मारा और सिंगर के साथ तस्वीर खिंचवा ली। यही नहीं, पार्टी में सबने मिलकर शीरन को बॉलीवुड गाना भी सिखाया। इसका एक दिलचस्प वीडियो टीवी एक्टर नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है-
When the legendary @TheFarahKhan teaches you & this cool kid (also sings a bit) legit Bollywood moves. #BadriKiDulhaniaShapeOfYouKaMilan ❤️ pic.twitter.com/k9VSS3BjVi— Nakuul Mehta (@NakuulMehta) November 19, 2017