फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए ये मामूली चेहरे, इनके चलते यादगार बना ये साल

Thu, 24 Dec 2020 11:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सोशल मीडिया स्टार - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर किसी भी चीज को वायरल होने में समय नहीं लगता है। आज की डिजिटल वाली इस दुनिया में कोई भी खबर या चेहरा कब फेमस हो जाएगा ये कोई नहीं जानता। हर साल कुछ ऐसे चेहरे होते हैं जो लोगों की नजरों में आ जाते हैं और इसका पूरा श्रेय सोशल मीडिया को जाता है। साल 2020 में भी कुछ ऐसे ही लोग थे जिनकी बातों और खबरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और रातों रात वो फेमस बन गए। तो चलिए मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही स्पेशल लोगों से जो रातों रात बन गए सोशल मीडिया स्टार।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
यशराज मुखाटे - फोटो : सोशल मीडिया
यशराज मुखाते

टीवी के पॉपुलर 'शो साथ निभाना साथिया' के एक डॉयलाग को मजेदार रैप में बदलकर यशराज मुखाते रातों रात स्टार बन गए थे। कोकिलाबेन का गोपी से सवाल करना कि रसौड़े में कौन था, यशराज के लिए एक सुनहरे मौके जैसा साबित हुआ। उनके पूरे डॉयलाग को ऑटोट्यून के साथ रैप बनाकर यशराज ने सोशल मीडिया पर पेश किया और इंटरनेट यूजर्स को ये वीडियो बहुत पसंद आया। इसे लेकर ढेर सारे मीम भी बने थे।
विज्ञापन

3 of 7
बाबा का ढाबा - फोटो : twitter
बाबा का ढाबा वाले बाबा कांता प्रसाद

यूट्यूबर गौरव वासन ने बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन के चलते बाबा कांता प्रसाद को कितना नुकसान हुआ। इनके इस वीडियो के पोस्ट होते ही अगले दिन बाबा के ढाबे पर जमकर भीड़ लग गई और बाबा की खूब कमाई हुई। बाबा रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गए। इतना ही नहीं अब उन्होंने अपना एक रेस्टोरेंट भी खोल लिया है जिससे वो अच्छी कमाई कर रहे हैं। सिर्फ ये ही नहीं गौरव वासन से बाबा के मनमुटाव की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

4 of 7
जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय सोनू - फोटो : Youtube
जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय सोनू

सोशल मीडिया पर जोमैटो के एक डिलिवरी ब्वॉय सोनू का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ। दरअसल जोमैटो के डिलिवरी ब्वॉय से वीडियो में एक आदमी उसकी कमाई के बारे में पूछता है। इसका जवाब सोनू बड़े ही मुस्कराते हुए देते हैं। उनके लगातार स्माइल करने वाले चेहरे का हर कोई फैन हो गया और सोनू रातों रात फेमस हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
अनुश्रूत - फोटो : Twitter
बाल कटाने वाला अनुश्रूत

सोशल मीडिया पर बाल कटवाते बच्चे का क्यूट वीडियो भी जबरदस्त वायरल हुआ। इस वीडियो में दिख रहा था कि बच्चा नाई की दुकान में बाल कटवाते हुए बड़े क्यूट अदाज में बाल काटने से मना कर रहा है। अनुश्रूत नाम का ये प्यारा बच्चा बार बार नाई से कहता है कि अरे यार ज्यादा क्यों कर रहे हो। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
एश्ना कुट्टी - फोटो : Instagram
एश्ना कुट्टी

साड़ी पहन कर जहां कई बार औरतों को कई काम करने में दिक्कत महसूस होती है वहीं एश्ना कुट्टी नाम की एक लड़की ने साड़ी में हुला हूप डांस करके हर किसी को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया पर ऐश्ना का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था जिससे वो रातों-रात स्टार बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस्टर हनामते के वीडियो को पीएम मोदी ने मनमोहक एवं सराहनीय करार दिया - फोटो : Twitter
एस्थर हेमटे

मिजोरम में रहने वाली महज 4 साल की एस्थर हेमटे सोशल मीडिया पर उस वक्त छा गईं जब उनका देशभक्ति सॉन्ग वंदे मातरम गाते हुए वीडियो वायरल हो गया। नन्ही सिंगर ने अपने सिंगिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। इतना ही नहीं खुद पीएम मोदी ने मिजोरम गर्ल की बहुत तारीफ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें