हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का जलवा जारी है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। 'दबंग 3' और दूसरी बड़ी फिल्मों से मुकाबले के बावजूद ड्वेन जॉनसन की फिल्म के कलेक्शन पर ब्रेक नहीं लगा है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 1.2 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.1 करोड़ रुपये और रविवार को 2.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41.2 करोड़ रुपये हो गया है।