फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Adam: संहारक या रक्षक क्या बनेगा 'ब्लैक एडम'? जानें किस दिन रिलीज होगी एडवेंचर से भरी ये फिल्म

Sun, 24 Jul 2022 09:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैम कोलेट-सेरा के निर्देशन में बनी 'ब्लैक एडम' आधुनिक दुनिया पर न्याय के अपने अद्वितीय रूप को उजागर करने के लिए तैयार है। प्रोमो देखने के बाद यकीनन इसे देखने के लिए आपकी उत्सुकता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
ब्लैक एडम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसी सुपर हीरो की कहानी पता लगाने वाली पहली फीचर फिल्म 'ब्लैक एडम' बड़े पर्दे पर छा जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में 'ब्लैक एडम' के रूप में ड्वेन जॉनसन का जबरदस्त एक्शन और एडवेंचर भरी दुनिया होश उड़ाने के लिए काफी है। जैम कोलेट-सेरा के निर्देशन में बनी 'ब्लैक एडम' में ब्लैक एडम (जॉनसन) को उसकी सांसारिक कब्र से मुक्त कर दिया गया, जो आधुनिक दुनिया पर न्याय के अपने अद्वितीय रूप को उजागर करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


एक्शन और एडवेंचर की रोमांच भरी दुनिया

'ब्लैक एडम' के प्रोमो में आधुनिक दुनिया और सुपरनैचुरल पावर के रोमांचक दृश्य जोड़े गए हैं। मेकर्स ने इसे जारी करते हुए सस्पेंस क्रिएट करने वाला कैप्शन देते हुए लिखा- "आप इस दुनिया के विनाशक हो सकते हैं, या आप इसके रक्षक हो सकते हैं।" फिलहाल ट्रेलर देखने के बाद यकीनन इसे देखने के लिए आपकी उत्सुकता बढ़ जाएगी।

देखें ट्रेलर
 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कोलेट-सेरा निर्देशन में बनी 'ब्लैक एडम' का स्क्रीनप्ले और राइटिंग बिल पार्कर और सी.सी. बेक द्वारा की गई है। फिल्म के निर्माता ब्यू फ्लिन, ड्वेन जॉनसन, हीराम गार्सिया और डैनी गार्सिया हैं। यह फिल्म 21 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है। ब्लैक एडम को अंग्रेजी समेत  हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें